झाड़ियों की कटाई और सुगम आवागमन पर जोर: टीएल बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

झाड़ियों की कटाई और सुगम आवागमन पर जोर: टीएल बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश | New India Times

शासन के निर्देशानुसार जिले में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता-स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग अभियान अंतर्गत 15 अगस्त तक विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएगी। अभियान के क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री सिंह ने विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। अभियान में नगरीय, पंचायत, परिवहन, गृह, स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागो की महती भूमिका हैं। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने  पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाय, एमपीआरडीसी को निर्देश दिए है कि अपने अपने क्षेत्रांतर्गत आने वाली सड़कों के किनारे झाड़ियों की कटाई-छटाई कराना सुनिश्चित करें। इससे आवागमन सुगम होगा और आमजन के लिए सुविधाजनक रहेगा। उन्होंने नगर निगम को शहर में आवारा पशुओं को पकड़ने की कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए है।

विदित है कि साप्ताहिक समीक्षा बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित रही। एसडीएम उत्कृष्ट विद्यालयों में बैठकें लेना सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री सिंह ने रूटिन निरीक्षण रिपोर्ट, छात्रावास एवं स्कूलों के निरीक्षण रिपोर्ट की गहराई से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर श्री सिंह ने स्वरोजगार योजनाओं में प्रगति लाने के निर्देश दिए। यह भी कहा कि, विभाग प्रमुख बैंकों से समन्वय कर योजनाओं से संबंधित प्रकरण शीघ्र स्वीकृत करवायें।

बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने सख्त निर्देश दिए है कि सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों के निराकरण में जिन विभागों की रैंकिंग में सुधार नहीं होता है, तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही होगी। बैठक में समाधान विषयों, पीएम आवास, आयुष्मान कार्ड, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, पौधारोपण, राजस्व वसूली, न्यायालीन प्रकरणों, राशन वितरण सहित अन्य बिन्दुओं पर समीक्षा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री वीर सिंह चौहान, सीईओ जिला पंचायत बुरहानपुर सुश्री लता शरणागत सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version