कलेक्टर ने मुगालिया छाप में विद्यालय, गौशाला और आंगनबाड़ी का किया निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

कलेक्टर ने मुगालिया छाप में विद्यालय, गौशाला और आंगनबाड़ी का किया निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश | New India Times

कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने मंगलवार को तहसील हुजूर की ग्राम पंचायत मुगालिया छाप का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम में संचालित शासकीय हाई सेकेंडरी विद्यालय, गौशाला एवं आंगनबाड़ी केन्द्र की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रातीबड़ से मुगालिया छाप तक के मार्ग के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।इस दौरान एसडीएम श्री विनोद सोनकिया मौजूद रहे।

कलेक्टर ने मुगालिया छाप में विद्यालय, गौशाला और आंगनबाड़ी का किया निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश | New India Times

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने शासकीय हाई सेकेंडरी विद्यालय का भ्रमण किया। उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य को स्पष्ट निर्देश दिए कि बारिश के मौसम में किसी भी जर्जर कक्षा में शिक्षण कार्य न किया जाए। प्राचार्य ने जानकारी दी कि विद्यालय भवन में कोई भी कक्षा जर्जर नहीं है तथा सभी कक्षाएँ पक्के और सुरक्षित भवनों में संचालित हो रही हैं।

कलेक्टर ने मुगालिया छाप में विद्यालय, गौशाला और आंगनबाड़ी का किया निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश | New India Times

कलेक्टर श्री सिंह ने मुगालिया छाप में निर्माणाधीन गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने जनपद पंचायत सीईओ सुश्री शिवानी मिश्रा को निर्देश दिए कि गौशाला का निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि समय-सीमा में कार्य पूर्ण न होने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों एवं सरपंच के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version