सूअर द्वारा गंदगी फैलाने के संबंध में नगर पंचायत अध्यक्षा ने नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर मार्गदर्शन मांगा  | New India Times

अतिश दीपंकर, पटना (बिहार), NIT; ​सूअर द्वारा गंदगी फैलाने के संबंध में नगर पंचायत अध्यक्षा ने नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर मार्गदर्शन मांगा  | New India Times बिहार के भागलपुर जिला के कहलगांव नगर पंचायत अध्यक्षा बबीता देवी ने बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर आवारा पशु सूअर के द्वारा सड़क -गली में गंदगी फैलाने के संबंध में मार्गदर्शन मांगा है। 

 नगर पंचायत अध्यक्षा ने पत्र में लिखा है कि, नगर पंचायत कहलगांव के द्वारा अच्छी तरह से साफ सफाई करने के बावजूद आवारा पशु सूअर के द्वारा गंदगी फैला दिया जाता है, जिससे स्वच्छ भारत मिशन, स्वच्छ बिहार मिशन एवं स्वच्छ नगर पंचायत कहलगांव मिशन को पूरा करने में कठिनाई होती है एवं जनता का कोपभाजन का शिकार भी होना पड़ता है।​सूअर द्वारा गंदगी फैलाने के संबंध में नगर पंचायत अध्यक्षा ने नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर मार्गदर्शन मांगा  | New India Times सुश्री अध्यक्षा बबीता देवी ने पत्र में आग्रह किया है कि इस संबंध में मार्गदर्शन देने की कृपा की जाए। 

उन्होंने इसकी कॉपी प्रधानमंत्री , मुख्यमंत्री, भागलपुर के आयुक्त, जिलाधिकारी, कहलगांव अनुमंडल पदाधिकारी, कहलगांव कार्यपालक पदाधिकारी सहित कई लोगों को दिया है।

By nit

2 thoughts on “सूअर द्वारा गंदगी फैलाने के संबंध में नगर पंचायत अध्यक्षा ने नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर मार्गदर्शन मांगा ”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version