गरीबों के बीच कपड़े व अन्य वस्तु बांट कर मनाया नववर्ष | New India Times

अरशद आब्दी/रोहित रजक, खंडवा (मप्र), NIT; ​

खंडवा जिले के खालवा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम खार कलां में स्थित आधारशिला एकेडमी हर वर्ष गरीबों के लिए नई नई योजनाएं शुरू करती है। कुछ वर्ष पूर्व एकेडमी द्वारा बालिकाओं को मात्र एक रुपये में शिक्षा देने की योजना संस्था संचालक विशाल उपाध्याय सोनिका उपाध्याय द्वारा चलाई गई थी, जो पूर्ण सफल हुई है। आज संस्था में 55 बेटियां मात्र एक रुपये में प्रवेश लेकर शिक्षा ग्रहण कर रही हैं।  ​गरीबों के बीच कपड़े व अन्य वस्तु बांट कर मनाया नववर्ष | New India Timesबता दें कि इस विद्यालय से प्रतिवर्ष नवोदय विद्यालय पंधाना में बच्चों का चयन होता है एवं क्रीड़ा के क्षेत्र में भी विद्यालय के बच्चों का नेपानगर तक चयनित होते हैं, ऐसे ही इस वर्ष भी एकेडमी द्वारा बेबस गरीब का तन ढकने का प्रयास किया जो शीतलहर और ठंड से ठिठुर रहे हैं। आधारशील एकेडमी खार कलां विगत दिनों से इस मुहिम को सफल बनाने का प्रयास कर रही है। एकेडमी के संचालक विशाल उपाध्याय द्वारा ग्राम खार कलां एवं आस पास घुम कर पुराने कपड़े एवं बच्चों के खिलोने,जूते चप्पल, कंबल शाल, आदि अन्य उपयोगी वस्तुए संस्था में एकत्रित की तथा पुनः उसकी मरम्मद कराई गई। इसी क्रम में एकेडमी ने पहली जनवरी को नववर्ष में इन सभी सामग्रियों को खालवा ब्लॉक की गरीब बस्ती मानपुरा गांव में जाकर गरीबों के बीच 100 बच्चों को एवं 100 बड़े एवं बुजुगों को कपड़े आदि सामग्री बांटी गई। इस वर्ष भी इस योजना को सफल बनाया गया।​गरीबों के बीच कपड़े व अन्य वस्तु बांट कर मनाया नववर्ष | New India Timesसंस्था संचालक विशाल उपाध्याय ने बताया कि इस वर्ष भी एक और नई योजना बनाई गई है, योजना का नाम है ‘रद्दी योजना’। इस योजना में आधारशील एकेडमी सभी से पेपर रद्दी पुस्तकें जो कोई काम में नही आ रही हैं ऐसी सामग्रियों को एकत्रित करेंगे जिसे संस्था रद्दी पुस्तक को बाजार में बेच कर उसी धनराशि से गरीबों की मदद की जा सके। संस्था संचालक का मानना है खालवा ब्लॉक में बहुत सी आदिवासी बस्ती है जहाँ के गरीब सिर्फ रोटी खा कर जीवन जी रहे हैं, रद्दी योजना सफल हुई तो इन बस्तियों में संस्था जा कर गरीबों के बीच मिठाई हलवा आदि चीजें बांटी जाएगी जो गरीब अपने आम जीवन में नही खा पता है।​गरीबों के बीच कपड़े व अन्य वस्तु बांट कर मनाया नववर्ष | New India Timesकार्यक्रम के अंत में सभी ग्रामीणों को स्वच्छता अभियान के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में 200 लोगों के बीच साबुन बांट कर ग्रामीणों से निवेदन किया कि खाना खाने से पहले और सोच के बाद साबुन का उपयोग करें,  अपने घर के आसपास सफाई रखें, शौचालय का उपयोग करें।

इस मौके पर मानपुरा ग्राम के सरपंच बलिराम साथे, सचिव योगेश पटेल ,एवं शाहरुख शाह ,रूपेश पटेल मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version