हैंडओवर से पहले ढह गया सरकारी स्कूल भवन, शिक्षा विभाग और प्रशासन दोनों चुप | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/07/VID-20250728-WA0083.mp4
New india Time’s

मैहर जिले के अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बालक हायर सेकेण्डरी स्कूल स्थापित है। जिसके अंतर्गत  विद्यालय के पश्चिमी ओर के अतिरिक्त भवन में बकरी शाला में तबदील हो गया तो विद्यालय के दक्षिणी ओर के अतिरिक्त जो सभा कक्ष के लिए स्थापित कराई गई है। किन्तु ये दोनों अतिरिक्त भवन भर-भरा के गिरने लगे और हैण्ड ओवर आज दिनांक तक नहीं हुए। यहां तक की शिक्षा केन्द्र के कोई भी शिक्षक और प्राचार्य यह नहीं बता पा रहे हैं कि यह भवन किस मद से किस योजना से किस ठेकेदार के माध्यम से बनाई गई है। यह जानकारी कोई भी देने को तैयार नहीं हैं।

हैंडओवर से पहले ढह गया सरकारी स्कूल भवन, शिक्षा विभाग और प्रशासन दोनों चुप | New India Times

बालक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य का कहना है कि हम लोगों को खुद नहीं मालुम है कि किस मद से किस योजना से किस किस ठेकेदार से तथा कितनी राशि से बनवाई गई है और हैण्ड ओवर कोई किया ही नहीं तो हैण्ड ओवर लेने कि सवाल ही नहीं उठता। अब सवाल यह उठता है कि प्रशासन की इतनी मोटी रकम आखिरकार क्यूं बर्बाद किया। प्रशासन स्तर के हर अधिकारी मौन क्यूं हैं। क्या प्रशासन की इस मोटी राशि की जानकारी कोई लेगा या भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार का पर्दा पर्दे में छुपकर रह जायेगा और ये भवन आखिरकार विद्यालय के प्रभारी विद्यालय के प्रांगण में बनने ही क्यूं दिया गया। आखिर इतनी चुप्पी विद्यालय प्रभारी में क्यूं??

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version