इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ, दमोह (मप्र), NIT:

दमोह पुलिस ने बीती रात अपना फ़र्ज़ निभाते हुए एक मासूम जो आधी रात को दमोह रेलवे स्टेशन पर भटकती हुई रात्रि गश्ती पर निकले पुलिकर्मियों को मिली पूछताछ के बाद सुरक्षित उनके नाना नानी के घर पहुँचाया। दरअसल मासूम बच्ची अपने माता पिता के साथ दिल्ली में थी माता पिता दमोह जिले से दिल्ली मजदूरी के लिये गए थे बेटी माता पिता को बताए बिना अकेली किसी तरह दिल्ली से दमोह तक पहुँची।

देर रात करीब साढ़े तीन बजे रेलवे स्टेशन से भटकती हुई मासूम पर पुलिस की नजर पड़ी तो उन्हें शक हुआ कि कुछ गड़बड़ है, शक सही था और जब रात्री गश्त कर रहे कोतवाली में पदस्थ एसआई बी एस हजारी, आरक्षक गनपत और देशराज ने बच्ची से पूँछतांछ की तो उसने बताया कि उसका नाम अंकिता है वो दिल्ली से अपने माँ बाप को बिना बताए यहाँ चली आई है, देहात थानां के नजदीक सिंगपुर में उसकी नानी का घर है।
पुलिस ने देशभक्ति जनसेवा का फ़र्ज़ निभाते हुए दिन भर की भूंखी बच्ची को भोजन उपलब्ध कराया और फिर उसे उसकी नानी के घर पहुंचाकर उसे परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस रात्रि गश्ती इसलिए करती है कि हम और आप सुख की नींद सोएं और समाज की सुरक्षा की जिम्मदारी रात के आधे पहर में भी यही पुलिसकर्मी बा खूबी निभाते हैं जिसके चलते समाज का हर एक व्यक्ति अपने आप को सुरक्षित महसूस करता है ।
