मेघनगर के ग्रामीण क्षेत्रों में भी लग रहा है ई केवाईसी कैंप: पार्षद राकेश गामड़ | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर के ग्रामीण क्षेत्रों में भी लग रहा है ई केवाईसी कैंप: पार्षद राकेश गामड़ | New India Times

जिला कलेक्टर नेहा मीना एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर श्रीमती रितिका पाटीदार द्वारा शासन के निर्देशों के परिपालन में  नगरीय क्षेत्रों में समग्र आधार ई केवाईसी कैंप का विशेष आयोजन करवाया जा रहा है। जिसके तहत नगर परिषद मेघनगर द्वारा मोरडुंगरा में स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र में वार्ड पार्षद राकेश गामड़ एवं वार्ड वासीयों की उपस्थिति में कैंप का आयोजन हुआ।

पार्षद द्वारा समग्र आधार ई केवाईसी ना होने की स्थिति में भविष्य में होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में सभी वार्डवासियों को विस्तार से जानकारी देकर समझाया गया  ओर कहां गया के प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, संबल योजना तथा पेंशन का लाभ नहीं मिलेगा एवं आय , जाति स्थाई निवासी प्रमाण पत्र  के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे, छात्रवृत्ति पोर्टल पर पंजीयन भी नहीं हो पाएगा।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा बताया कि माननीय मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी द्वारा समस्त मध्य प्रदेश में समग्र आधार ई केवाईसी  करवाए जाने  हेतु जोर दिया जा रहा है, ताकि प्रदेश स्तर पर कोई भी नागरिक समग्र आधार ई केवाईसी के अभाव में शासन की योजनाओं का लाभ लेने से वंचित ना रहे इसलिए समस्त जिला प्रशासन से प्रत्येक सप्ताह वीडियो कॉन्फ्रेंस  के माध्यम से  भी फॉलोअप लिया जा रहा हैं, वार्ड प्रभारियों को घर घर भेज कर भी समग्र आधार ई केवाईसी की गई तथा वर्तमान में शेष बचे हुए वार्डवासियों  हेतु कैंप का आयोजन सतत किया जा रहा है, ताकि आम आदमी को समग्र ई केवाईसी होने पर योजनाओं का लाभ पात्र हो सके। वार्डो में अनाउसमेंट कर प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है।

उक्त कैंप के दौरान ,वार्ड पार्षद राकेश गामड़, वार्डवासी एवं नगर परिषद कर्मचारी दिनेश गोयल,सुनील निनामा,अक्षय देवाणा, सी.एच.ओ. श्रीमती संगीता डामोर, द्वारा कैंप में आए लोगों का तत्काल आयुष्मान कार्ड भी बनाए ,एवं साथ ही उनकी शुगर, बीपी , ब्लड की जांच कर तत्काल दवाई भी दी गई।‌ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमति अनिता बारिया एवं आशा कार्यकर्ता श्रीमति माला गामड़ भी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version