शादी से दो दिन पहले युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लड़की के प्रेमी पर हत्या करवाने का लगाया आरोप | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/07/VID-20250724-WA0036.mp4
New india Time’s

सागर से भी इंदौर के बहुचर्चित सोनम मामले की तरह एक मामला सामने आया है लेकिन यहां पर शादी के पहले ही लड़की के प्रेमी ने युवक की हत्या करवा दी, यह आरोप मृतक के परिजनों ने लगाए हैं, मामले की जांच को लेकर परिजनों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से शिकायत की है।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/07/VID-20250724-WA0038.mp4

परिजनों के मुताबिक बंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बीजरी निवासी अरविंद लोधी के बेटे सोनू लोधी की 2 जून को शादी थी लेकिन 30 मई को सोनू का शव जंगल में संदेहास्पद फांसी से लटका मिला, परिजनों का आरोप है कि गांव के ही लोधी परिवार से उनका बहुत पहले से विवाद चल रहा है वह लोग बेटे की शादी ना होने देने की धमकी देते थे इन लोगों ने कई बार हमारे परिजनों से मारपीट भी की जिसकी रिपोर्ट बंडा थाने में दर्ज है।

शादी से दो दिन पहले युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लड़की के प्रेमी पर हत्या करवाने का लगाया आरोप | New India Times

परिजनों का आरोप है कि मेरे बेटे की हत्या लड़की के प्रेमी गोलू राजा निवासी पारोल, ललितपुर उत्तर प्रदेश ने जिन लोगों से हमारा विवाद चल रहा है उनके साथ मिलकर हत्या करवाई है, परिजनों के आरोप है बंडा पुलिस ने मामले की सही जांच नहीं कि उन्होंने पूरे मामले की पुनः निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि पूरे मामले से पर्दा उठ सके और हकीकत सामने आ सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version