इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ, दमोह (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश के दमोह जिला पथरिया क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहाँ एक दो साल की मासूम बच्ची के साथ उसकी मां का भी शव कुएं में तैरता मिला जबकि तीन दिन पहले ही घर के मुखिया ने छत से गिरकर जान दे दी थी घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बांसाकला सजियाहार में बुधवार की सुबह बस्ती में बने एक कुएं में 2 साल की एक मासूम बिटिया के साथ उसकी मां का शव तैरता हुआ देखे जाने के बाद गांव में मातम जैसा माहौल बन गया। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर शव बाहर निकाले गए।
मृतिका के भाई जितेंद्र पटेल और पिता ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया। पिता ने यह भी आरोप लगाया कि घटना से दो दिन पहले ही उन्होंने मेरी बेटी और दामाद के साथ मारपीट की थी जिसके बाद छत से गिरने के कारण दामाद निहाल पटेल की मृत्यु हो गई थी। जबकि मेरी बेटी और नातन को भी उसकी सास और ननद ने मिलकर पहले हत्या कर दी और उसके बाद शव कुएं में फेंक दिए। पीड़ित पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि शादी के समय उसने दहेज के लिए 10 लाख रुपए दिए थे।
लगातार वह उनकी बेटी के साथ मारपीट करते थे। खाने के लिए खाना नहीं देते थे। जिसके बाद मैंने उन्हें 5 लाख रुपए दिए और खाने-पीने की सामग्री भी मैं अपने घर से भेजता था। इसके बाद भी उन्होंने मेरी बेटी और नातन की हत्या कर दी। मिर्तिका के दो बेटियां हैं.जिनमें बड़ी चार साल की और छोटी 2 साल की अंशु जिसकी कुएं में लाश मिली है। हालांकि यह मामला भी संदेहास्पद बताया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर उसे भी जांच में लिया था कि तीसरे ही दिन बुधवार को फिर एक बड़ा घटनाक्रम सामने आ गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है।
