Edited by Maqsood Ali, मुंबई, NIT;
महाराष्ट्र परिवहन निगम (एसटी) को हाईटेक करने के लिए शिवनेरी के बाद अब अश्वमेध, शिशाही एसी एसटी बसें शुरु की गईं हैं। हिरकणी और सेमी एशियाड गाडियों की फेरीयां बंद करते हुए नई गाडियां शुरु किए गए हैं जो शिवशाही के नाम पर मनमानी चल रही है। यात्री मनमानी के चलते परेशान हैं।
ठेका पद्धति पर होगा संचालन
राज्य के गांव- गांव तक आम लोगों की यात्रा का महत्वपूर्ण संसाधन एसटी होने से अब एसटी में भी पिछले दरवाजे से दिमक लगना शुरु हो गया है। आम यात्रियों की 42 सहूलियते बंद करते हुए नई पद्धति की गाडियां थोपी जा रही हैं, जिसके चलते पहले की तरह टिकट में बढ़ोत्तरी की गई है। वहीं गांव-गांव तक पहुंचने वाली एसटी की सेवा बंद की जा रहीं है।
सहूलियतों को नहीं मिला स्थान
राज्य में सत्ता में आये नेताआें ने अपने करीब के ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए फायदे में चल रहीं एसटी को ठेका पध्दति पर चलाया जा रहा है। एसटी की हिरकणी और निमआराम बस गाडियां बंद की गई हैं। गाडियों में राज्य सरकार द्वारा शुरु किए गए नियमों को ताक पर रखकर वरिष्ठ नागरिक ,स्वतंत्रता सेनानी, दलित मित्र, पद्मम पुरस्कार प्राप्त नागरिक, पत्रकार ,खिलाडी, विकलांग, नेत्रहीन, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त नागरिकों को सहूलियतें दी जाती थीं, उसे अब बंद किया जा रहा है। कामगार संगठन का आरोप है कि राज्य में एसटी सेवा के कारण बड़े पैमाने पर ग्रामीण क्षेत्र में यात्रा के साधन भी उपल्बध है, अब पुरानी गाडियों के लिए नई नीति सरकार ला रही है।

आज दिनांक 31/12/2017 को जमैथा के मंदिर में नगर अध्यक्ष के नए कार्यकारी बनाने के लिए भगवा रक्षा वाहिनी की बैठक लेते हुए जिलाध्यक्ष विशाल गुप्ता जी जिलावरिष्ठ उपाध्यक्ष रजनीश सिंह जी साथ में उनकी जिला की टीम इस उपलक्ष्य में जिला मिडिया प्रभारी नीरज गुप्ता, जिला महामंत्री विजय कुमार जी, नगर अध्यक्ष अमरनाथ कुमार जी, कोसाअध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता जी,बनाये गए पदधकरी में।। रजत गुप्ता जिला सद्स्यता प्रभारी, अंकित पांडेय जिला उपाध्यक्ष ,शिवम् रघुवंशी जिला उपाध्यक्ष , अनुराग दुबे नगर अध्यक्ष बनाकर मनोनियन पत्र सौपा गया ।।।इस अवसर पर सैकड़ो लोग उपस्तिथ रहे।।।।।।