रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:
समग्र आधार ई केवाईसी कैंप का आयोजन नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार एवं वार्ड पार्षद श्रीमती राखी राकेश जैन की अध्यक्षता में वार्ड नंबर 11 में सम्पन्न हुआ। जहां पर नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा समग्र ई केवाईसी कैंप का आकस्मिक निरीक्षण किया एवं नोडल अधिकारी एवं शिविर में उपस्थित सभी कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिये के कोई भी नगरवासी बिना समग्र ई केवाईसी करवाएं बगेर कैंप से ना लौटे तथा उसकी सतत निगरानी रखें।

समग्र आधार ई केवाईसी नहीं होने की दशा में निम्न मुख्य कार्य नहीं हो पाएंगे जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना,संबल योजना तथा पेंशन का लाभ नहीं मिलेगा एवं आय,जाति स्थाई निवासी प्रमाण पत्र के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे, छात्रवृत्ति पोर्टल पर पंजीयन भी नहीं हो पाएगा। उसके पश्चात बाकी वार्डों में भी कैंप का आयोजन यथावत जारी रहेगा।
वार्डों में समग्र पोर्टल से नागरिकों के समग्र आई डी का आधार के साथ शत प्रतिशत ई केवाईसी पूर्ण करने के उद्देश्य को पूरा करने हेतु वार्ड प्रभारियों द्वारा डोर टू डोर सर्वे कर ई केवाईसी का कार्य किया जा रहा एवं साथ ही शासन द्वारा अधिक से अधिक संख्या में लोगों की समग्र ई केवाईसी करवा कर सत प्रतिशत योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाए जाना है। अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु नगर परिषद द्वारा डोर टू डोर कचरा वाहन से भी प्रतिदिन मुनादी के माध्यम से किया जा रहा है।
उक्त कैंप के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार, वार्ड पार्षद श्रीमती राखी राकेश जैन एवं समाजसेवी राकेश जैन, किशन प्रजापत, जितेश प्रजापत, भूपेंद्र भटवेरा, जयेश झामर, संजय बडोला, पुरूषोतम शर्मा, सुरेश पंचाल, सुरेश ओझा आदि वार्ड के नागरिक एवं नगर परिषद कर्मचारी श्रीमती चिरणबाला प्रजापत, सुनील निनामा, कन्हैयालाल बामनिया डामोर एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बसंती प्रजापत सपना सोलंकी आदी उपस्थित रहे।
