कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, शराब चोरी के मामले में हत्या होने का खुलासा | New India Times

जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मध्यप्रदेश ), NIT; ​कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, शराब चोरी के मामले में हत्या होने का खुलासा | New India Timesहरदा जिला के ग्राम उडा में कुल्हाड़ी मारकर की गई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है और हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में उपयोग की गई कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया है। 

विगत दिनों ग्राम उड़ा में रामाधार पिता रामकरण उम्र 45 साल निवासी ग्राम कुकड़ापानी उड़ा की सर में कुल्हाड़ी मारकर हत्या की गई लाश मिली थी। सूचना पर थाना हरदा में अपराध क्रमांक 30/17 धारा 302 पंजीकृतरकर पुलिस ने जांच के दौरान गुरूवार 12 जनवरी को हत्या के आरोप में संजू उर्फ़ संजय को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ  की तो पता चला कि दिनांक 10 जनवरी को आरोपी संजू उर्फ़ संजय ने मृतक रामाधार के रिश्तेदार के खले से तीन क्वार्टर शराब बिना बताए उठा ले गया था। जब मृतक के रिश्तेदारों द्वारा आरोपी से शराब के संबंध में पूछताछ की गई तो वह झगड़े पर आमदा हो गया और मृतक  के रिश्तेदारों के साथ लड़ाई झगड़ा किया। उसी दिन रात करीब 9:00 बजे आरोपी समझौता करने के उद्देश्य से खेत में रह रहे मृतक के रिश्तेदार मांगीलाल के घर गया किंतु विवाद और बढ़ गया। इसके बाद आरोपी संजु उर्फ़ संजय पास के खेत में बने सुखलाल की टपरी पर गया और वहां रखी कुल्हाड़ी उठाकर ले आया, उसी समय मृतक रामाधार खेत से अपने घर गांव में जा रहा था कि रास्ते में आरोपी ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर मारकर हत्या कर उसकी हत्या कर दी। ​कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, शराब चोरी के मामले में हत्या होने का खुलासा | New India Timesआरोपी संजू को गुरुवार को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में  प्रयुक्त कुल्हाड़ी तथा आरोपी के खून से सने कपड़े जप्त किए।आरोपी को न्यायालय पेश किया गया जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल हरदा भेज दिया गया। उक्त आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी पंकज त्यागी, वीपी सिंह, भूपेंद्र वाडिया अभिषेक साध, शांतिलाल, राकेश बोरासी का सराहनीय योगदान रहा जिससे पुलिस टीम ने कार्यवाही कर आरोपी को पकड़ने में सफ़लता हासिल की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version