राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:
सागर जिले की देवरी में खाद्य की किल्लत से किसान परेशान है, किसान अपने खेतों में खरीफ की फसलों की बुआई कर चुके हैं, जिसके बाद खेतों में डीएपी और यूरिया खाद्य डालना ज़रुरी होता है, खाद्य लेने के लिए किसान लगातार कई दिनों तक लाइन में लग रहे हैं, लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल पा रहा है।

देवरी विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने भाजपा सरकार और प्रशासन को घेरा है, पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने प्रशासन और भाजपा पर किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है, साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर पर्याप्त आपूर्ति न होने की चिंता जताई है, साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से किसानो के दर्द को समझने और जल्द खाद की समस्या का समाधान करने की अपील की है।
