गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:
शासकीय चिकित्सा महाविघालय दतिया में आज दिनांक 17 जुलाई 2025 को राष्ट्रीय मानकों के तहत मध्यप्रदेश के द्वितीय किशोरावस्था क्लीनिक ‘युवा’ का शुभारंभ संस्था के अधिष्ठाता डॉ. दीपक सिंह मरावी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंनें कहा कि वर्तमान परिदृश्य में देश की बहुत बड़ी आबादी किशोर आयु में है जो भविष्य में समाज का निर्माण करेगें। इस समय किशोर क्लीनिक ‘युवा’ द्वारा इस वर्ग की समस्याओं को समय रहते चिन्हित एवं निराकरण करना समय की आवश्यकता है। प्रथम हितग्राही सुश्री निधि जाटव को किशोर क्लीनिक में कउसिंलिग कर अधिष्ठाता द्वारा सम्मानित किया गया।
किशोर आयु 10-19 र्वा के दौरान बच्चों में विभिन्न समस्याएँ जैसे – चिड़चिढ़ाना, गुस्सा, पढ़ाई / कैरियर को लेकर चिंता, बातो को अनसुना करना, सोशल मीडिया का ज्यादा प्रयोग आदि कई समस्याओं के समाधान हेतु किशोर स्वास्थ्य क्लीनिक, बाल्य एवं शिशुरोग विभाग, प्रथम तल नवीन ओपीडी भवन, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया (म.प्र.) में प्रत्येक शनिवार दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक के बीच शुरू की जा रही है। विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि माता पिता पूर्व अपॉइन्टमेन्ट हेतु फोन नं. 07522-451965 पर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सम्पर्क करके अपना स्लॉट बुक कर सकते है एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा शनिवार को परामर्श प्राप्त कर सकते है ।
डॉ. रश्मि गुप्ता, शिशुरोग एवं किशोरावस्था विशेषज्ञ ग्वालियर ने आकदमिक सत्र को संबोधित करते हुए किशोरावस्था के दौरान शारीरिक परिवर्तनों एवं प्रजनन संबंधी किशोरो की समान्य जिज्ञासाओं एवं समस्याओं के समाधान संबंध में सारगर्भित उदबोधन किया। डॉ. प्रकाश वीर आर्य शिशुरोग एवं किशोरावस्था विशेषज्ञ ग्वालियर ने ‘युवा’ क्लीनिक के उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। इस दौरान डॉ. अर्जुन सिंह, डॉ. प्रदीप उपाध्याय, डॉ. डी.के. गुप्ता, डॉ. जगराम मांझी, डॉ. मनीष अजमेरिया, डॉ. पुनीत अग्रवाल, डॉ. सचिन यादव, डॉ अमृता चौहान, डॉ बृजमोहन, डॉ. संजीव, डॉ शुभि डॉ स्वराज, डॉ कौशलेन्द्र, डॉ. संदीप डा. अतुल, सुश्री ज्योति गुप्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार डॉ. पुनीत अग्रवाल द्वारा किया गया।
