शिव कावड़ सेवा समिति बागपत के शिविर का हवन-पूजन के साथ शुभारंभ, भोलों की सेवा को लेकर की गई उत्कृष्ट व्यवस्था | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

शिव कावड़ सेवा समिति बागपत के शिविर का हवन-पूजन के साथ शुभारंभ, भोलों की सेवा को लेकर की गई उत्कृष्ट व्यवस्था | New India Times

बागपत बड़ौत हाइवे पर नैथला मोड़ के पास शिव कावड़ सेवा समिति बागपत के कावड़ शिविर का शुभारम्भ हो गया। भंडारे का शुभारम्भ हवन-पूजन के साथ हुआ। पंडित सोमदत्त शास्त्री ने विधि विधान के साथ पूजन कार्य संपन्न कराया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने हवन कुंड़ में कावड़ियों की निर्विध्न यात्रा के पूर्ण होने और समस्त विश्व के कल्याण के लिए आहूति डाली। समिति से जुड़े नरेश चौहान ने बताया कि कावड़ शिविर में भोलों का आना शुरू हो गया है।

शिव कावड़ सेवा समिति बागपत के शिविर का हवन-पूजन के साथ शुभारंभ, भोलों की सेवा को लेकर की गई उत्कृष्ट व्यवस्था | New India Times

शिविर में भोलों को अच्छी से अच्छी सेवा प्रदान करने के लिए समिति ने पूरी व्यवस्था कर ली  है। समिति के अंशुधर भारद्वाज ने बताया कि शिविर में कावड़ियों के रहने, खाने और चिकित्सा की सभी व्यवस्था पूरी कर ली है। समिति के सभी सदस्य तन, मन, धन से कावड़ियों की सेवा कर रहे है। समिति के विकास शर्मा ने बताया कि शिविर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया है। शिविर में कावड़ियों को किसी भी प्रकार की समस्या नही होने दी जाएगी।

शिव कावड़ सेवा समिति बागपत के शिविर का हवन-पूजन के साथ शुभारंभ, भोलों की सेवा को लेकर की गई उत्कृष्ट व्यवस्था | New India Times

भंडारे का आयोजन 23 जुलाई 2025 तक किया जायेगा। इस अवसर पर राजू मास्टर शिकोहपुर, जितेन्द्र मलिक बागपत, संदीप नैन बसी, राजेन्द्र कुमार बागपत, संजय शर्मा सरूरपुर, अंशुल कुमार बागपत, गोपाल ढिकौली, सुमित ढाका ढिकौली, संजय चौहान बागपत, नवीन ढाका ढिकौली, शिवम कुमार बागपत, अंशुल कुमार बागपत, विशाल दुढ़भा, प्रवीण दुढ़भा, निशान्त बागपत, गेटवे इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य अमित चौहान, राजपूत विकास समिति के अध्यक्ष सुनील चौहान, नरेश सिसाना, अंशुधर भारद्वाज उर्फ मोनू बागपत, मोहर सिंह बागपत, रामनरेश, कल्लू जैन बड़ौत, महामहिम राष्ट्रपति और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत, वीरसेन फैजपुर निनाना, देवेन्द्र सिंह फैजपुर निनाना, बाबा कंवरनाथ घिटोरा वाले, महेश कुमार बागपत, डॉक्टर वीरेन्द्र, डॉक्टर बाबूखान सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version