पटेल वार्ड में करीब 12 सड़कें हैं कीचड़ ग्रस्त, निकलने के लिए वार्ड वासी हो रहे हैं परेशान, पटेल वार्ड के कांग्रेस पार्षद ने सीएमओ पर लगाया दलित वार्ड से भेद-भाव करने का आरोप | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

पटेल वार्ड में करीब 12 सड़कें हैं कीचड़ ग्रस्त, निकलने के लिए वार्ड वासी हो रहे हैं परेशान, पटेल वार्ड के कांग्रेस पार्षद ने सीएमओ पर लगाया दलित वार्ड से भेद-भाव करने का आरोप | New India Times

आज मंगलवार को पटेल वार्ड के लोगों के साथ वार्ड के कांग्रेस पार्षद त्रिवेंद्र जाट ने दोपहर लगभग 1 बजे एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सागर कमिशनर के नाम नायब तहसीलदार चन्द्रभान दीवान को 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा, जिसमें मांग की गई कि शीघ्र से शीघ्र पटेल वार्ड की कीचड़ ग्रस्त 12 कच्ची सड़कों जैसे लेन आदिवासी बस्ती, मले एरिया सिलारी एरिया, शांति नगर एरिया आदि स्थानों की सड़कों पर करीब 20 ट्राली मुरम व डस्ट शीघ्र डाली जाये। हरसिद्धि माता मंदिर जो प्राचीन मंदिर है जहां रात्रि के समय भी सैकड़ों भक्त आते हैं जहां तिराहा पर अंधेरा बना रहता है जिस मंदिर के तिराहा पर हाईमास्क लाइट  शीघ्र लगवाई जाए। पटेल वार्ड में लेन एरिया, सिलारी एरिया, शांति नगर एरिया व अन्य स्थान मांग की गई जहां पर   बिजली के करीब 5 खम्भे शीघ्र लगवाये जाएं एवं पटेल वार्ड में नालियों की साफ सफाई तथा बंद स्टे लाइट शीघ्र लगवाई जाए। पटेल वार्ड दलित वर्ग बाहुल्य वार्ड है जिसमें दलित गरीब लोग निवास करते हैं जिनको शासन की मूलभूत सुविधाएं से नगरपालिका देवरी के सीएमओ के एस बघेल द्वारा भेदभाव कर वंचित किया जा रहा है जो शासन के नियम अनुसार गलत है। सभी वार्ड के दलित वर्ग के लोगों के साथ कांग्रेस पार्षद ने सी एम ओ बघेल को निलंबित करने की मांग की है व सभी वार्ड के लोगों को शासन की मूलभूत सुविधाएं  दी जाएं। कांग्रेस पार्षद त्रिवेंद्र जाट द्वारा बताया गया है कि मेरे द्वारा सभी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री, आयुक्त भोपाल, प्रभारी मंत्री, नगरीय प्रसासन मंत्री, कमीशनर, कलेक्टर को कई बार पत्र भेजे मगर कोई निराकरण नहीं किया गया है। नगरपालिका सीएमओ ने सभी वरिष्ठ अधिकारी के नोटिस के बाद भी पटेल वार्ड के साथ भेदभाव करना बंद नहीं किया है न ही वार्ड के काम किये गए हैं। मेरे पत्र के बाद भी काम नहीं किये जाते और अन्य वार्ड में बिना पत्र बिना सब इंजिनियर के निरिक्षण के ही काम किए जाते है इससेस्पष्ट हो गया है की पटेल वार्ड से भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है क्या भाजपा सरकार मै दलित होना अपराध है यदि ऐसा नहीं है तो जिम्मेदारी अधिकारी ऐसे लापरवाह सीएमओ  पर कड़ी कार्यवाही करेंगे वही कांग्रेस पार्षद ने चेतावनी देते हुए कहा की सभी मांगो का शीघ्र निराकरण न होने पर वार्ड बासियो के साथ उग्र आंदोलन करने व नगरपालिका ऑफिस का घेराव करूँगा जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रसासन की होंगी ज्ञापन देने बालो मै सचिन नामदेव, संतोष जाट, फिरोज खान, नरेंद्र विश्वकर्मा, पुंजनी प्रजापति, बीरेंद्र लोधी, भरत ठाकुर, कल गोड़, भल्लू पटेल, भगवत ठाकुर राजेश विश्वकर्मा लक्समन सकवार, सोनू विश्वकर्मा, राहुल रेकवार बबलू पटेल हरिसिंह लोधी आदि बड़ी संख्या पटेल वार्ड के लोग उपस्थित रहे


इनका कहना है

मुझे पटेल वार्ड के लोगो ने ज्ञापन दिया है जिस मांग को बरिष्ठ अधिकारी तक भिजवा दी जायेगी और जो नगरपालिका स्तर की मांग है उसको सीएमओ को भेज दी जायेगी

चंद्रभान दीवान नायव तहसीलदार देवरी


मेरे दुबारा पटेल वार्ड कीविभिन्न मांगो को लेकर कमीशनर सागर के नाम ज्ञापन दिया है यदि वार्ड की समस्या शीघ्र हल नही होंगी तो अब उग्र आंदोलन के साथ नगरपालिका का घेराव किया जाएगा

त्रिवेंद्र जाट कांग्रेस पार्षद पटेल वार्ड देवरी

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version