मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:
मैहर जिले के अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मुकुन्दपुर समीपस्थ ग्राम पंचायत खजुरी सुखनंदन के सभी वार्डों के रहवासियों के घरों में लबालब भरा पानी जिसकी जानकारी सरपंच श्रीमती नीता श्री गोपाल त्रिपाठी को होने पर तत्काल राजस्व अमला और पुलिस अमले को जानकारी देकर जेसीबी मशीन बुलाई गई।

मौके पर राजस्व अमला और पुलिस अमले के पंहुचते ही जेसीबी मशीन से पानी निकासी का कार्य तीव्र गति के साथ कराया गया जिससे रहवासियों ने राहत की सांस ली।

किन्तु रहवासियों की खानें पीने से लेकर सोने बिछाने तक के सभी सामान नष्ट हो गये। जिसमें तत्काल खाने की व्यवस्था सरपंच के द्वारा कराई गई और राजस्व अमला के पास राहत पहुंचाने की अपील की।
