अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

खुनियांव विकास खंड स्थित न्याय पंचायत धनगढ़वा स्तर की संचारी रोग नियंत्रण व स्कूल चलो अभियान के तहत जन जागरूकता रैली प्राथमिक विद्यालय धनगढ़वा के प्रांगण में मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार इटवा राघवेंद्र पांडेय व विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार,मो. अरशद बाल विकास परियोजना अधिकारी खुनियांव द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया।
रैली में बच्चों द्वारा हाथों में स्लोगन लिए

घर घर विद्या दीप जलाओ।
अपने बच्चों को सभी पढ़ाओ।।
सौ रोगों की एक दवाई।
सफाई सफ़ाई सफ़ाई।
आदि गगनभेदी नारे लगा रहे थे, गांव के गली मोहल्लों से रैली पुन: विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार इटवा राघवेंद्र पांडेय द्वारा सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्ज्वलित किया गया।
तत्पश्चात मंच पर उपस्थित अतिथियों को बैच लगाकर व माला पहना कर उपस्थित अध्यापकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उक्त कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना व स्वागत गीत के साथ नुक्कड़ नाटक के ज़रिए लोगों स्वास्थ्य एवम् शिक्षा के तरफ़ जागरूक किया गया।उक्त कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि राघवेंद्र पांडेय नायब तहसीलदार इटवा अपने संबोधन में कहा कि हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है कि अपने अपने घरों व आसपास नाली में गंदा पानी जमा न होने दें, खाना खाने से पहले और शौच के बाद अपने हाथों को अच्छी तरह से धुलें, उन्होंने ग्राम पंचायत धनगढ़वा के प्रधान प्रतिनिधि/ प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष खुनियांव विजय पांडेय को विद्यालय परिवेश को सुंदर और आकर्षक रूप देने के लिए खूब प्रसंशा किया।

उक्त कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि राघवेंद्र पांडेय नायब तहसीलदार इटवा अपने संबोधन में कहा कि हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है कि अपने अपने घरों व आसपास नाली में गंदा पानी जमा न होने दें, खाना खाने से पहले और शौच के बाद अपने हाथों को अच्छी तरह से धुलें, उन्होंने ग्राम पंचायत धनगढ़वा के प्रधान प्रतिनिधि/प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष खुनियांव विजय पांडेय को विद्यालय परिवेश को सुंदर और आकर्षक रूप देने के लिए खूब प्रसंशा किया।

इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ्य मस्तिष्क का विकास होता है, ऐसे में अभिभावक संग तैनात शिक्षकों को अपने स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष ध्यान देने होंगे। विशिष्ट अतिथि- मो. अरशद बाल विकास परियोजना अधिकारी खुनियांव ने अपने संबोधन में कहा कि यह विद्यालय कॉन्वेंट स्कूल को मात दे रहा है, सभी अभिभावकों को चाहिए कि अपने 06 से 14 वयवर्ग के बच्चों का नामांकन नि: व अनिवार्य शिक्षा सुयोग्य अध्यापकों द्वारा बेहतर शिक्षा दीक्षा दिलाएं।इसी क्रम में प्रधान संघ खुनियांव के ब्लॉक अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय ने सभी अभिभावकों से अपने अपने बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालयों में कराकर अच्छी शिक्षा दीक्षा व संस्कार दिलाने की अपील किया। इस दौरान मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा स्कूली बच्चों को निः शुल्क पुस्तक भी वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे बाल कृष्ण मिश्र ने नामांकन गीत के माध्यम से दर्शकों का मनमोह मोह लिया। कार्यक्रम का समापन – प्रधानाध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोनरा बुधिराम वरुण ने उपस्थित लोगों का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

इसी क्रम में प्रधान संघ खुनियांव के ब्लॉक अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय ने सभी अभिभावकों से अपने अपने बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालयों में कराकर अच्छी शिक्षा दीक्षा व संस्कार दिलाने की अपील किया। इस दौरान मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा स्कूली बच्चों को निः शुल्क पुस्तक भी वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे बाल कृष्ण मिश्र ने नामांकन गीत के माध्यम से दर्शकों का मनमोह मोह लिया। कार्यक्रम का समापन-प्रधानाध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोनरा बुधिराम वरुण ने उपस्थित लोगों का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

इस अवसर पर राज किशोर शर्मा,राकेश कुमार, चंद्र शेखर गौतम, अशोक कुमार, विजय लक्ष्मी, चंद्रभान,आशुतोष पांडेय,लाल बहादुर, राकेश प्रताप, विजय बहादुर, हरिश्चंद्र, विजय कुमार संजीव कुमार, दीपांकर, अनिल कुमार, सियाराम वर्मा, अरुण कुमार, राकेश रोशन, वीरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र, सुरेंद्र वर्मा, संदीप कुमार, विजय मौर्य, रविंद्र गुर्जर, जनार्दन प्रसाद, राजेश चौधरी, पवन, रणविजय, राशिद, अफ़सर अहमद, कुसुम शुक्ला, कान्ती आदि शिक्षक व अभिभावक गण उपस्थित रहे।
