बुरहानपुर में होगा पत्रकारों का कुंभ: सशक्त पत्रकार समिति ने किया राष्ट्रीय महासम्मेलन का ऐलान | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर में होगा पत्रकारों का कुंभ: सशक्त पत्रकार समिति ने किया राष्ट्रीय महासम्मेलन का ऐलान | New India Times

अपनी सामाजिक गतिविधियों एवं शहर की जनहितैषी समस्याओं और ज्वलंतशील मुद्दे उठाने में अग्रणी संगठन सशक्त पत्रकार समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण जागरूकता अभियान एवं प्रदेश स्तरीय मीडिया सेमिनार का आयोजन खंडवा रोड स्थित सुरेंद्र पैलेस में किया गया, जिसमें सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले ने अपने उद्बोधन में कहा कि धरती पर हरियाली है, तो जीवन और खुशहाली है। यह हरियाली पेड़ और पौधों से ही आती है। यही पेड़ पौधे हमको जीवन दायिनी आक्सीजन प्रदान करते हैं। इसलिए सभी को अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ व अन्य शुभ अवसरों पर पौधे जरूर लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में हर भारतवासी अपूर्व उत्साह के साथ इस अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आतुर है।

पर्यावरण की सुरक्षा और समृद्धि के लिए समर्पित इस अभियान से जुड़ कर भी हमें प्रकृति के प्रति अपने फ़र्ज़ को पूरा करने की संतुष्टि मिल सकती है। श्री जंगाले ने कार्यक्रम के पश्चात राष्ट्रीय स्तरीय पत्रकारों का महासम्मेलन करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि देश के सभी राज्यों के पत्रकारों का बुरहानपुर में कुंभ भरेंगा। जिन्हें 20 क्विंटल की पुष्पमाला से सम्मानित किया जाएंगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनीस सलूजा ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान आक्सीजन की मात्रा बढ़ाने, धरती का तापमान कम करने, भूजल स्तर को ऊपर लाने और प्रदूषण नियंत्रण में महत्वपूर्ण योगदान में समर्थ होगा। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश जाधव ने कहा कि विभिन्न स्थान जैसे झांझर डेम, शौकत गार्डन, शाही किला, शिव मंदिर, रेणुका माता मंदिर, लालबाग सप्तश्रृंगी माता मंदिर पहाड़ी व अन्य स्थानों पर 1000 पौधे लगाने का लक्ष्य है, इसी कड़ी में पेड़ लगाने की शुरुआत हो चुकी हैं।

प्रदेश महासचिव गोपाल सावनेर ने कहा कि पत्रकारों के सर्वांगीण विकास, उत्थान और उनके साथ हो रहे अन्याय, अत्याचार व झूठे मुकदमों को लेकर भी हम गंभीर है। प्रदेश महामंत्री रविन्द्र इंगले ने कहा कि पत्रकारों को जोड़ने का अभियान प्रदेश स्तर पर चलाया जाएगा। “पत्रकार जोड़ो यात्रा” के तहत प्रदेश के हर जिले, तहसील, ग्रामों से अधिक से अधिक पत्रकारों को जोड़कर संस्था को मज़बूत कर पत्रकारों के हितों के लिए कार्य किया जाएंगा। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जूनागढ़े और विकास ठाकुर ने भी पत्रकारों को संबोधित किया। कार्यक्रम में आसपास के 20 जिलों सहित लगभग 300 पत्रकार मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version