मुकुंदपुर में जलजमाव से गरीब बेहाल, अतिक्रमण और नाली व्यवस्था बनी मुसीबत | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/07/VID-20250712-WA0044.mp4
New india Time’s

मैहर जिले के अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मुकुन्दपुर में गरीबों के आशियाने में भरा पानी गृहस्थी हुई पूरी तरह से चौपट। लबालब पानी गरीबों के आशियाने में भरा हुआ है मूसलाधार वर्षा होने के और पानी नाली निर्माण में निकासी के चलते गरीबों के आशियाने में पानी भर गया। गरीब आशियाने वालों में मची चीख पुकार। राजस्व अमला और  पंचायत अमला सही समय में अतिक्रमण पर ध्यान नहीं दिये।

अमीर सम्पन्न लोग शासकीय गड़हिन में अतिक्रमण कर पक्के मकानों को निर्मित कर लिए जिसे राजस्व अमला और पंचायत अमला ने ऐसे अतिक्रमणकारियों पर अंकुश नहीं लगा पाये थे। जिसका खामियाजा गरीब आशियाने के लोग भुगत रहे हैं। और आज भी देखा जा सकता है कि अमीरों के द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। और न हीं पानी निकासी नाली निर्माण कार्य सुचारू रूप से कराया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version