शांति भंग कर रहे नशेड़ियों पर कार्रवाई, थाने में बोले: नशा करना पाप है | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/07/VID-20250711-WA0114.mp4
New india Time’s

नगर के विभिन्न वार्डों में स्मेक नशेड़ियों द्वारा उत्पात मचाने की शिकायतों के बाद नगर के विभिन्न वार्डों से देवरी पुलिस ने नशे की हालत में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर 151 की कार्रवाई की गई है, पकड़े गए सभी आरोपितों ने पुलिस थाने में नशा करना पाप है। पुलिस हमारी बाप है, नारे लगाए। थाना प्रभारी मीनेश भदोरिया ने बताया कि नगर में स्मैक एवं अन्य मादक पदार्थों विक्रय करने वाले लोगों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

शांति भंग कर रहे नशेड़ियों पर कार्रवाई, थाने में बोले: नशा करना पाप है | New India Times

शुक्रवार को नगर के विभिन्न स्थानों पर स्मेक का नशा, सप्लाई करने एवं जगह-जगह झगड़ा, उधम बाजी कर नगर की शांति बिगड़ने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई की है जिसमें 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें अंकित उर्फ पुंडे पिता पप्पू 19 निवासी पटेल वार्ड , शुभम पिता प्रकाश अहिरवार 20 कांसखेड़ा मोहल्ला, दस्सू पिता मुलु साहू 19  कासखेड़ा मोहल्ला, चंद्रशेखर पिता रतन पटेल 27 खंडेराव वार्ड, अतुल पिता महेंद्र पटेल कुसुम विहार कॉलोनी, उदय प्रताप उमेश नाहर 19 साल कांसखेड़ा मोहल्ला आदि को गिरफ्तार किया, जिन पर धारा 151 की कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version