भारी बारिश से स्कूल में जलभराव, 150 बच्चे फंसे, पुलिस और ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/07/VID-20250708-WA0070.mp4
New india Time’s

सागर जिले में बीते कुछ दिनों से बारिश का सिलसिला लगातार जारी रहने से अब जिले के निचले इलाकों में जलभराव जैसी समस्याएं सामने आने लगी है, बारिश से बीना तहसील क्षेत्र के ग्राम लहरावदा हाई स्कूल में भारी बारिश के चलते इतना जलभराव हो गया कि स्कूल आए 150 बच्चे स्कूल में ही फंस कर रह गए तब उनकी मदद के लिए पुलिस बुलानी पड़ी जिले के भांनगड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत लहरावदा हाई स्कूल प्रांगण में बारिश के चलते पानी भर गया, वह भी इतना की मदद के लिए भानगढ़ थाने से पुलिस बुलाने पड़ी, स्कूल मे करीब डेढ़ सौ विद्यार्थी व स्टाफ मौजूद था।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/07/VID-20250708-WA0071.mp4

जानकारी अनुसार क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते शासकीय हाई स्कूल प्रांगण में स्कूल के चारों ओर पानी भर गया, जिसे से स्कूल में बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं स्टाफ फंस गया,और मदद के लिए पुलिस बुलानी पड़ी, और पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर ट्रॉली लगाकर बच्चों और शिक्षकों को सुरक्षित बाहर निकाला, भानगढ़ थाना प्रभारी सत्येंद्र भदोरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मौके पर पहुंचे और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित निकाला गया है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल परिसर में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है जिसकी वजह से पानी भराव की स्थिति बन जाती है। लेकिन शिकायतों के बाद भी स्थाई निराकरण नहीं किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version