A-ग्रेड परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को सेन्ट थॉमस हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य ने प्रदान किया सर्टिफिकेट | New India Times

अबरार अहमद खान/शेख नसीम, भोपाल (मप्र), NIT:

राजधानी भोपाल के अयोध्या बायपास पर स्थित सेन्ट थॉमस हायर सेकेंड्री स्कूल में एनसीसी की A-ग्रेड परीक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्र एवं छात्राओं सम्मान समारोह आयोजित किया गया इस समारोह में A-ग्रेड परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 27 छात्र और छात्राओ को सेन्ट थॉमस स्कूल के प्राचार्य ने एमपी बटालियन के ऑफिसर और स्कूल के कोच एवं एनसीसी ऑफीसर शेख़ अकील की उपस्थिति में सर्टिफिकेट प्रदान किए।इस अवसर पर स्कूल स्टॉफ और छात्र-छात्राओं के माता-पिता उपस्थित थे।

A-ग्रेड परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को सेन्ट थॉमस हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य ने प्रदान किया सर्टिफिकेट | New India Times

उल्लेखनीय है की सेन्ट थॉमस स्कूल में इस समय 50 छात्र और छात्राएं स्कूल के कोच और एनसीसी ऑफिसर शेख अकील के मार्गदर्शन में सेना का प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं।शेख अकील के द्वारा छात्र-छात्राओं को मानसिक एवं शारीरिक रूप से मजबूत किया जा रहा है। ताकि ये भारत की तीनों सेना में से किसी भी सेना में जाकर अपनी सेवाएं देकर भारत की रक्षा में अपना अमूल्य योगदान दे सकें।एनसीसी का ये प्रशिक्षण 2 वर्ष का होता है इसके बाद इसकी परीक्षा आयोजित की जाती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version