इंस्टाग्राम पर लाइव आकर युवक ने की आत्महत्या, छतरपुर की यूट्यूबर पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/07/VID-20250705-WA0009.mp4


शाहपुर कस्बे से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राहुल अहिरवार के रूप में हुई है। आत्महत्या से पहले राहुल ने इंस्टाग्राम लाइव के  जरिए एक वीडियो में अपनी आपबीती सुनाई, जिसमें उसने एक महिला से प्रेम होने और उसके द्वारा शादी का झांसा देकर बाद में धोखा देने की बात कही।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/07/VID-20250705-WA0008.mp4

परिजनों ने छतरपुर निवासी यूट्यूबर जानवी साहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राहुल के भाई ने बताया कि जानवी अक्सर हमारे घर आया-जाया करती थी और राहुल को घुमाने के लिए भी बाहर ले जाया करती थी। उन्होंने यह भी बताया कि 2 जून को राहुल का जन्मदिन था, उस दिन जानवी घर आई थी और राहुल को उज्जैन घुमाने के लिए ले गई थी।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/07/VID-20250705-WA0006.mp4

घटना की जानकारी मिलते ही शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की तहकीकात में जुटी हुई है और संबंधित महिला की भूमिका की भी जांच की जा रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे लाइव वीडियो ने भी लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकेगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version