सादिक़ शेख, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड दिल्ली जलगांव- वक़्फ़ कोऑर्डिनेशन कमेटी का आह्वान वक़्फ़ बचाओ अभियान के तहत आज मुक्ताईनगर में जलगांव से वक़्फ़ कोऑर्डिनेशन कमेटी के (कोऑर्डिनेटर) करीम सालार, (सदर) मुफ़्ती हारून नदवी, सोहेल आमिर शेख, सुन्नी जमात के अध्यक्ष सैयद एजाज़ अली, क़ाज़ी मुज़म्मिल नदवी, अमजद पठान, साबिर मुस्तफाबादी ने आज मुक्ताईनगर में मुस्लिम समाज की बैठक की।
इस बैठक में केंद्र सरकार द्वारा वक़्फ़ कानून जो असंवैधानिक तथा शरीयत विरोधी है, उसके विरोध (मुखालिफ़त) में जलगांव शहर में बरोज़ शनिवार – शाम 7 बजे (मगरिब नमाज़ के बाद) “वक़्फ़ बचाओ जलसा” का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सेक्रेटरी जनाब मौलाना मोहम्मद उमरैन महफूज़ रहमानी साहब तशरीफ लाने वाले हैं। इसलिए इस वक़्फ़ बचाओ जलसे में ज्यादा से ज्यादा तादाद में आकर अपनी एकजुटता का पैग़ाम देकर जलसे को कामयाब बनाएँ।
इस मौके पर मुक्ताईनगर की वक़्फ़ बचाओ समिति के हाफ़िज़ आमीन साहब, अफसर खान, हाकिम चौधरी, शकील सर, लाल खा, आरिफ आज़ाद, शरीफ खातिक, कुस्तार जनाब, शरीफ बेपारी मौजूद थे।
