कलेक्टर की जन सुनवाई में 160 लोगों ने दिया अपना आवेदन, जन सुनवाई में ही कई आवेदनों का  कलेक्टर ने कराया निराकरण | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

कलेक्टर की जन सुनवाई में 160 लोगों ने दिया अपना आवेदन, जन सुनवाई में ही कई आवेदनों का  कलेक्टर ने कराया निराकरण | New India Times

सिंगरौली जिले के विभिन्न अंचलों से आये हुए 160 लोगों ने कलेक्ट्रेट में आयोजित जन सुनवाई में कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला को अपना आवेदन देते हुए अपनी समस्याओं से अवगत कराया। कलेक्टर ने सभी आवेदन पत्रों पर गंभीरता से विचार करते हुए जन सुनवाई में उपस्थित विभागीय अधिकारियों से कई आवेदन पत्रों का जन सुनवाई में ही निराकरण कराया गया।

साथ ही ऐसे आवेदन जिनका निराकरण जन सुनवाई के दौरान नहीं हुआ उनके आवेदनों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सबंधित आवेदनों पर तत्परता दिखाते हुए समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित करायें। जन सुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर पी.के सेन गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय एसडीएम सृजन बर्मा, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, तहसीलदार जान्हवी शुक्ला, सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version