मोहल्ला हरीरपुरा में एशियन मेडिकल स्टोर पर आल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा आयोजित किया गया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मोहल्ला हरीरपुरा में एशियन मेडिकल स्टोर पर आल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा आयोजित किया गया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर | New India Times

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 28 जून शनिवार को एशियन मेडिकल हरीरपुरा, बुरहानपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 50 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. प्रशांत खैरनार (मूत्र रोग विशेषज्ञ) डॉ. अकरम खान (जनरल फिजिशियन) और धीरज जवादे (नेत्र रोग  विभाग) के द्वारा इस मौसम में होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श किया गया।

सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप एवं ब्लड प्रेशर की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे के दिशा निर्देशन और मार्गदर्शन में और एशियन मेडिकल हरीरपुरा एवं पूर्व पार्षद असलम अंसारी के सहयोग से  स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version