सोनीपत के बहालगढ़ में बनेगा श्री खाटू श्याम जी का भव्य और विशाल मन्दिर | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

सोनीपत के बहालगढ़ में बनेगा श्री खाटू श्याम जी का भव्य और विशाल मन्दिर | New India Times

बहालगढ़ के जीटी रोड स्थित चमत्कारी खाटू श्याम धाम में श्री खाटू श्याम जी का भव्य और विशाल मंदिर बनाने का कार्य प्रारम्भ हो चुका है। धाम के संस्थापक व संचालक सत्यानन्द जमदग्नि महाराज जी ने बताया कि धाम लगभग सवा चार बीघा क्षेत्र में फैला हुआ है। बताया कि श्री खाटू श्याम मंदिर की नीव फागुन माह में रखी जानी प्रस्तावित है। शुरूआती आंकलन में मन्दिर निर्माण की अनुमानित लागत 10 से 15 करोड़ रूपये होगी। धाम पर आने वाले श्रद्धालुओं ने बताया कि इस धाम पर खाटू श्याम जी की गद्दी लगती है जिस पर आसीन हो सत्यानन्द जमदग्नि महाराज जी लोगों की समस्याओं को सुनते है और उनके निराकरण का उपाय बताते है।

सत्यानन्द जमदग्नि महाराज जी ने बताया कि खाटू श्याम हमारे कुलदेवता है। वर्ष 2004 जन्माष्टमी के दिन से उन्होने खाटू श्याम जी के आदेश पर लोगों की समस्याओं को सुनना शुरू किया था और उन्ही के आर्शीवाद से लोगों की समस्याओं का समाधान होता है। बताया कि वह शुक्ल पक्ष की एकादशी व रविवार को सुबह 9 बजे से शाम तक इस धाम में खाटू श्याम जी की गद्दी पर बैठते है। धाम पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने बताया कि इस गद्दी पर आकर मोर पंखी का झाड़ा लगवाने व महाराज जी के बताये उपायों का अनुसरण करने से लोगों की समस्याओं का निराकरण हो जाता है। इसके लिए श्रद्धालुओं से कोई पैसा नही लिया जाता है। बताया कि हर वर्ष हजारों श्रद्धालुगण श्री खाटू श्याम जी की इस गद्दी पर माथा टेकने के लिए आते है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version