मुस्लिम समाज के बच्चों को आल इंडिया हज कमेटी ने किया सम्मानित | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मुस्लिम समाज के बच्चों को आल इंडिया हज कमेटी ने किया सम्मानित | New India Times

झाबुआ प्रियांशी विचारधारा-पश्चिम मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में मुस्लिम जामात खाना झाबुआ में आल इंडिया हज वेलफेयर झाबुआ यूनिट द्वारा एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 10th और 12th के मेधावी बच्चों का सम्मान किया गया। बच्चों को मोमेंटो और सर्टिफिकेट दिए गए कुल 70 बच्चों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूलों में पढ़ने वाले मुस्लिम बच्चों को पढ़ाई में रुचि रखने वाले ऐसे बच्चों को प्रोत्साहित के लिए 60% से परीक्षा उत्तीर्ण करने पर मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

जिसमें जिले के मुस्लिम बच्चों में बालक बालिकाओं ने बढ़ चढ़कर सहभागिता की वही ऑल इंडिया हज कमेटी ने बच्चों को पढ़ाई और आगे अपने करियर में कैसे आगे बढ़े उसके लिए मार्गदर्शन भी किया गया। मुख्य अतिथि असद साहब, सैयद रियाज, जुबेर,मुफ्ती रुहुल अमीन, जिलाध्यक्ष अब्दुल समद ख़ान, नईमुद्दीन शेख, हसन काजी, मुस्तकीम, शाही ख़ान, सईद जावेद ख़ान, अमजद ख़ान, ज़ुल्फ़िकार, मुजम्मिल, भी मौजूद रहे हाजी अब्दुल समद ख़ान ने सभी का कार्यक्रम में आने के लिए आभार प्रदर्शन किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version