इटवा विधानसभा में समाजवादी पीडीए चर्चा कार्यक्रम, गरीबों-दलितों-पिछड़ों के मुद्दों पर उठी आवाज़ | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

इटवा विधानसभा में समाजवादी पीडीए चर्चा कार्यक्रम, गरीबों-दलितों-पिछड़ों के मुद्दों पर उठी आवाज़ | New India Times

बुधवार की शाम को विधानसभा इटवा के मछली गांव चौराहे पर समाजवादी पीडीए चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष बबलू खान व संचालन सयुस जिला उपाध्यक्ष पप्पू पाण्डेय ने किया। प्रदेश देश सचिव अजय चौधरी ने कहा की आज पीडीए की ताकत ने पूरे देश और प्रदेश के राजनीति को हिला कर रख दिया है भाजपा पीडीए के नाम से घबराई हुई है। समाजवादी पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश में पीडीए बैठक करके गांव के गरीब, दलित और पिछड़ों के बीच में अपना संदेश देकर पीडीए की ताकत को समझाने का काम कर रही है।

इटवा विधानसभा में समाजवादी पीडीए चर्चा कार्यक्रम, गरीबों-दलितों-पिछड़ों के मुद्दों पर उठी आवाज़ | New India Times

जिला महासचिव कमरुज्जमा खान ने कहा कि समाजवादी विचारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है भाजपा के सरकार में गरीब , किसान, मजदूर सब परेशान है उन्होंने कहा की पीडीए के लोगो के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ समाजवादी पार्टी हमेशा लड़ाई लड़ती रहेगी। पीडीए की परिकल्पना तभी सार्थक होगी जब एक दूसरे लोग एक दूसरे का हमेशा मदद करें। कार्यक्रम को जिला सचिव बड़कू पांडेय, जोनल प्रभारी सुरेश पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, जिला सचिव सूरज यादव, लालजी पाण्डेय ने भी संबोधित किया। अब्दुल अलीम, गयासुद्दीन, सीताराम गौतम, सुखराम चौहान, मोती यादव, सुरेश मौर्या, इकबाल अहमद, ननकन पाण्डेय, ऋषि पाण्डेय, जुम्मन अहमद, राजेंद्र चौधरी सहित क्षेत्र की जनता मौजूद रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version