भटगंवा में सपा का पीडीए चर्चा कार्यक्रम, भाजपा पर जमकर बरसे नेता | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

भटगंवा में सपा का पीडीए चर्चा कार्यक्रम, भाजपा पर जमकर बरसे नेता | New India Times

बुधवार को भटगंवा सेक्टर नंबर 22 के आमा नानकार में समाजवादी पीडीए चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष बबलू खान वा संचालन महासचिव अब्दुल लतीफ ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला महासचिव कमरुज्जमा खान ने कहा कि भाजपा सरकार में मंहगाई, बेरोजगारी, लूट, हत्या, गुंडागर्दी, बलात्कार जैसे जघन्य अपराध दिनों दिन बढ़ते जा रहे है।

भटगंवा में सपा का पीडीए चर्चा कार्यक्रम, भाजपा पर जमकर बरसे नेता | New India Times

जनता इनसे ऊब गई है ये लोग मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार आर किसानों की आय दुगनी करने का झूठा वादा करके सत्ता हासिल करके अपने वादों से मुकर गए है ऐसे जुमलेबाजों को आने वाले समय में जनता करारा जवाब देगी। जिला उपाध्यक्ष उदयभान तिवारी ने कहा की भाजपा सिर्फ और सिर्फ कुर्सी पर बने रहने के लिए धर्म जाति की बात करके और हिन्दू मुस्लिम को आपस में बांटने का काम करती है। ये गरीब विरोधी सरकार है सिर्फ उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का काम करने वाली सरकार है। विधानसभा  उपाध्यक्ष बबलू पाठक, ब्लॉक अध्यक्ष शक्तिनाथ पांडेय, छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक सिंह, सतीश पाण्डेय, राधेश्याम मिश्रा, अजय मौर्या आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version