जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

नए कानून के तहत लागू की गई भारतीय न्याय संहिता और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के नए प्रावधान पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। न्यू आराधना कान्वेंट स्कूल में परासिया एसडीओपी जितेंद्र जाट ने शाला में बच्चों को नए भारतीय कानून के बारे में टेली फिल्म के माध्यम से जानकारी दी। साथ ही बच्चों के जीवन में सफलता प्राप्त करने हेतु मार्गदर्शन दिए। वही थाना प्रभारी परासिया और चांदामेटा द्वारा संशोधित कानून व्यवस्था पर समाज के बुद्धजीवियों और आम लोगों को जानकारियां दी गई।

अनुविभागीय पुलिस अधीक्षक श्री जाट ने शीघ्र ही इस संदर्भ में टेली फिल्म दिखाने हेतु स्कूल का चयन किया जाने के लिए कहा है । कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर शाला द्वारा बेज लगाकर एसडीओपी जितेन्द्र सिंह जाट का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्राचार्य मधुकुमार राय द्वारा पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया। इसी तरह अलग-अलग स्कूलों में भी एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
