गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लोरपुर ताजन नेहरू नगर (नोखागंज) का एक मामला सामने आया है जिसमें एक ने पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की मांग की है।
शकुन्तला देवी पत्नी कृपा शंकर यादव ने पुलिस कप्तान को शिकायती पत्र देकर अपने बेटे प्रेमचंद यादव की सुरक्षा की मांग की है। एसपी केशव कुमार को शकुंतला देवी ने पुरी घटना का जिक्र करते हुए बताया कि 19 जून 2025 को शाम 7:00 के करीब मेरे घर विपक्षियों ने एक राय होकर धावा बोल दिया। अभिषेक कन्नौजिया पुत्र राम जन्म कन्नौजिया, राजू कन्नौजिया पुत्र राम जनम, दुर्गेश कन्नौजिया पुत्र राम प्रसाद दुर्गेश की पत्नी व माता कलावती पत्नी राम प्रसाद व शिवम कन्नौजिया पुत्र आशाराम कन्नौजिया व कोकिला पत्नी आशाराम कन्नौजिया तीन चार चार अज्ञात लोगों द्वारा घर पर घुसकर लात घूंसों और डंडों से मारपीट चालू कर दी और उल्टे ही विपक्षियों ने सोची समझी साजिश के तहत मारपीट कर एससी एसटी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दे डाली।
आरोप है कि पूरे मामले में जेल चौकी इंचार्ज राजेश यादव की भूमिका के तहत विपक्षियों ने इस तरह का तांडव किया है क्योंकि राजेश यादव ने इससे पहले भी फर्जी मुकदमे में फसाने की बात कही थी। इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए शकुंतला देवी ने पुलिस कप्तान से न्याय की गुहार लगाते हुए विवेचना किसी उच्च अधिकारी से करने की मांग की है। पीड़िता ने कहा कि जिस रास्ते की बात हो रही है वो रास्ता हमारी पुश्तैनी जमीन है सुरक्षा को देखते हुए आज हम उसे बंद करना चाहते हैं किसी सरकारी दस्तावेज में रास्ता अंकित नहीं है, पुलिस निजी स्वार्थ को देखकर जबरन विपक्षियों से मिलकर हमें प्रताड़ित किया जा रहा है।
इस संबंध में संबंधित दरोगा राजेश यादव से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि जमीनी प्रकरण है, रास्ते को बंद करने का विवाद है और वर्षों पुराना रास्ता है जिसको शकुंतला देवी बंद करना चाहती हैं।

