जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष: इटवा के हीर खास गांव में पिता-पुत्रों पर लाठी-डंडों से हमला, तीन गंभीर रूप से घायल | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष: इटवा के हीर खास गांव में पिता-पुत्रों पर लाठी-डंडों से हमला, तीन गंभीर रूप से घायल | New India Times

इटवा थाना क्षेत्र के ग्राम हीर खास में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे जमीन की कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। श्यामसुंदर गुप्ता और उनके पुत्र अनिल कुमार, राजेंद्र, दिलीप और अशीष ने मिलकर कल्लू राम गुप्ता के परिवार पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडे और लोहे के पाइप से कल्लू राम के तीन बेटों-गाठू गुप्ता, सीताराम गुप्ता और सियाराम गुप्ता पर हमला किया।

इस हमले में तीनों को गंभीर चोटें आईं। पीड़ित कल्लू राम की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपियों ने पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी भी दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version