अकबरपुर नगर पालिका का बजट पारित, शहर के विकास और सौंदर्यीकरण को मिलेगी नई दिशा | New India Times

गणेश मौर्या, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

अकबरपुर नगर पालिका का बजट पारित, शहर के विकास और सौंदर्यीकरण को मिलेगी नई दिशा | New India Times

अंबेडकर नगर अकबरपुर नगर पालिका परिषद सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष के अध्यक्षता में सर्वसम्मति से बोर्ड बजट पास हुआ। 21 जून 2025 नगर पालिका परिषद अकबरपुर बोर्ड की बजट बैठक चन्द्र प्रकाश वर्मा की अध्यक्षता में सभासद सवीना खातून, कविता देवी, राजकुमार, जयराम, अरविन्द कुमार, अतुल वर्मा, अनिल राजभर,  कान्जी सरल, सत्या, शिवकुमार, दुर्गावती, अशोक कुमार, आदित्य प्रताप, अनीता देवी, सुरेन्द्र गुप्ता, संदीप चौहान, गीता देवी, रेखा देवी,  बेबी तबस्सुम, मो० सलीत, प्रदीप मिश्र, कंचन, वैभव गुप्ता, नीतू चौहान, उषा देवी मा० सदस्य उपस्थित रहे। बीना सिंह, अधिशाषी अधिकारी, मालविका सिंह, अवर अभियन्ता (सिविल), अनूप कुमार, प्रधान लिपिक व  ओंकारनाथ तिवारी, लेखाकार उपस्थित रहें। बैठक का संचालन अनूप कुमार, प्रधान लिपिक द्वारा किया गया।

अकबरपुर नगर पालिका का बजट पारित, शहर के विकास और सौंदर्यीकरण को मिलेगी नई दिशा | New India Times

बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 की वास्तविक आय 50-396598972.00 (रूपये उन्तालिस करोड़ पैसठ लाख अ‌ट्ठानवें हजार नौ सौ बहत्तर मात्र) एवं वास्तविक व्यय रू0-491081018.77 (रूपये उन्चास करोड दस लाख इक्यासी हजार अ‌ट्ठारह एवं सतहत्तर पैसे मात्र) का सर्वसम्मति से प्रस्तावित किया गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अनुमानित आय रू०-645770000.00 (रूपये चौसठ करोड़ सत्तावन लाख सत्तर हजार मात्र) तथा गत वर्ष की अवशेष रू०-143140371.59 को सम्मिलित करते हुये कुल आय रू0-788910371.59 (रूपये अठहत्तर करोड नवासी लाख दस हजार तीन सौ इकहत्तर एवं उनसठ पैसे मात्र) तथा व्यय रू०-787120000.00 (रूपये अठहत्तर करोड़ इकहत्तर लाख बीस हजार मात्र) को स्वीकृति प्रदान करते हुए रू०-1790371.59 (रूपये सत्तरह लाख नब्बे हजार तीन सौ इकहत्तर एवं उनसठ पैसे मात्र) लाभ का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया।इसमें नगर के समग्र विकास, साफ-सफाई, जल निकासी, सड़कों के निर्माण और सौन्दर्गीकरण कार्यों को प्राथमिकता दी गयी है। बैठक में सदस्यों ने अपने-अपने वार्डों में विकास कार्य के लिए विभिन्न प्रस्ताव प्रस्तुत किये गये। पालिका अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश वर्मा ने कहा कि नगर के समुचित और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने के लिए यह बजट एक महत्वपूर्ण कदम है।उन्होंने बताया कि सभासदों ने विभिन्न वार्डों की समस्याओं को लेकर दिये गये सुझावों पर गम्भीरतापूर्वक विचार किया गया है और सम्बन्धित कार्यों को बजट में शामिल किया गया है।

अकबरपुर नगर पालिका का बजट पारित, शहर के विकास और सौंदर्यीकरण को मिलेगी नई दिशा | New India Times

इसमें नगर के समग्र विकास, साफ-सफाई, जल निकासी, सड़कों के निर्माण और सौन्दर्गीकरण कार्यों को प्राथमिकता दी गयी है। बैठक में सदस्यों ने अपने-अपने वार्डों में विकास कार्य के लिए विभिन्न प्रस्ताव प्रस्तुत किये गये। पालिका अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश वर्मा ने कहा कि नगर के समुचित और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने के लिए यह बजट एक महत्वपूर्ण कदम है।उन्होंने बताया कि सभासदों ने विभिन्न वार्डों की समस्याओं को लेकर दिये गये सुझावों पर गम्भीरतापूर्वक विचार किया गया है और सम्बन्धित कार्यों को बजट में शामिल किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version