मरू प्रदेश सुप्रीमो जयवीर गोदारा और विधायक हनुमान बेनीवाल के आगे झुकी सरकार, फ़ीस वर्द्धि वापसी का आश्वाशन देकर मनाया | New India Times

भैरु सिंह राजपुरोहित, बीकानेर (राजस्थान), NIT;​मरू प्रदेश सुप्रीमो जयवीर गोदारा और विधायक हनुमान बेनीवाल के आगे झुकी सरकार, फ़ीस वर्द्धि वापसी का आश्वाशन देकर मनाया | New India Times

◆ गिरफ्तार छात्रों को किया रिहा

◆ 10 दिन में फ़ीस वर्द्धि वापस लेने का दिया अश्वासहन फ़ीस वर्द्धि के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज और छात्र नेता रामनिवास कूकना की गिरफ़्तारी के विरोध में मंगलवार को बीकानेर कलेक्ट्री पर मरू प्रदेश निर्माण मोर्चा सुप्रीमो जयवीर गोदारा और खींवसर से विधायक हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में हजारों की संख्या में छात्रों ने जिला क्लेक्टर का घेराव किया और महापड़ाव डाल दिया जो बाद में जिला प्रशासन की मध्यस्ता में विधायक हनुमान बेनीवाल, जयवीर गोदारा और छात्र नेताओं की वार्ता कुलपति के साथ हुई और फ़ीस वर्द्धि जल्द वापस लेने,गिरफ्तार छात्रों को रिहा करने की मांगे माने जाने पर महापड़ाव समाप्ती को घोषणा मरू प्रदेश सुप्रीमो जयवीर गोदारा और विधायक हनुमान बेनीवाल के आगे झुकी सरकार, फ़ीस वर्द्धि वापसी का आश्वाशन देकर मनाया | New India Timesछात्राओं सुबह से ही गांधी पार्क के पास एकत्रित होने लगे और सभा शरू की प्रशासन और पुलिस मुस्तेद थी पर खिवसर विधायक हनुमान बेनिवाल और दबंग नेता के रूप में जाने जाने वाले मरू प्रदेश निर्माण मोर्चा के सुप्रीमो जयवीर गोदारा के छात्रों की सभा में पहुचते ही छात्रों में चौगुना जोश आ गया वही पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूलने लगे , सभा कर छात्र गोदारा और बेनीवाल के नेतृत्व में गांधी पार्क से पैदल ही रवाना हो जिला कलेक्टर परिसर में आ गये और छात्रों को संबोधित करते जब जयवीर गोदारा ने आर पार की लड़ाई लड़ने का आव्हान किया और कहा की यह गूँगी बहरी सरकार है लाठी की भाषा जानती है पर अब युवा लाठी खाने के मूंड में कतई नहीं है अगर सरकार ने आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया तो ईंट का जवाब अब पत्थर से देगे तो छात्रों की हुँकार से पूरा परिसर ग़ुज उठा और बार बार हनुमान बेनीवाल जिंदाबाद, जयवीर गोदारा जिंदाबाद के नारे ग़ुज रहे थे।​
मरू प्रदेश सुप्रीमो जयवीर गोदारा और विधायक हनुमान बेनीवाल के आगे झुकी सरकार, फ़ीस वर्द्धि वापसी का आश्वाशन देकर मनाया | New India Timesवही छात्रों को सम्बोधित करते विधायक बेनीवाल ने जमकर सरकार और मुख्यमंत्री पर ज़ुबानी वार किए और कहा की महारानी के सामंतवादी राज से अब आम जन दुखी है और इस बार परमानेंट लंदन रवानगी कर देगे ,आज युवा, छात्र, शिक्षक, चिकित्सक सब आन्दोलन पर है और महारानी चेन की नींद सो रही है ,जो अब प्रदेश का युवा, किसान सहन नहीं करेगा ,फ़ीस वर्द्धि का विरोध करने पर छात्रों पर लाठी चार्ज करनना इससे कायराना कृत्य कुछ हो नहीं सकता।

 वही सभा को डॉ विवेक माचरा, महिपाल, आत्माराम तर्ड, विजयपाल बेनीवाल, मनीष डेलू, दाना राम घिंटाला सहित छात्र नेता शामिल हुए और समझौता वार्ता होने पर छात्रों ने डीजे की धुन पर नाच कर खुशीया मनाई ।।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version