रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

दमुआ लांयस सेवा द्वारा शासकीय अस्पताल परिसर में पूर्व मेडिकल आफिसर डा.आर के विश्वकर्मा की शादी की सालगिरह और समाज सेवक मुकेश साहू के जन्मदिवस के अवसर पर रविशंकर साहू की टीम द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मदन सोनी नपाध्यक्ष किरण खातरकर, लखन पंडोल पत्रकार रमेश राही, गुलाब बरवडे, शिव यादव, रफीक आलम, गणमान्य नागरिको सहित मेडिकल स्टाफ मौजूद रहा। डा.विश्वकर्मा ने वृक्षारोपण के महत्व को समझते हुए सभी को पेड़ पौधे लगाने की प्रेरणा दी। वृक्षारोपण में आम, नीम, पीपल व गुलमोहर के पौधे ट्री गार्ड के साथ लगाये गये।
