निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:
बुधवार को नेता प्रतिपक्ष इटवा विधायक माता प्रसाद पाण्डेय के आवास पर जोन प्रभारी, सेक्टर/सह सेक्टर प्रभारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी का रीढ़ होता है। कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए हम सदैव समर्पित रहेंगे। भाजपा सरकार में विदेशनीति भी कमजोर हो गई है बिजली के दाम को भी बढ़ा दिया गया है। मंहगाई से जनता कराह रही है। बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, विद्युत कटौती, लूट, हत्या, गुंडागर्दी, बलात्कार जैसे जघन्य अपराध दिनों दिन बढ़ते जा रहे है। जनता इनसे ऊब गई है और आने वाले समय में करारा जवाब देने का इंतजार कर रही है। आप सभी लोग क्षेत्र में जनता के बीच में जाकर पीडीए कार्यक्रम करके भाजपा सरकार की नाकामियों को बताएं और सपा सरकार की उपलब्धियों को जनता को अवगत कराएं।

प्रदेश सचिव अजय चौधरी, जिला महासचिव कमरुज्जमा खान, विधानसभा अध्यक्ष बबलू खान, उदयभान तिवारी, कमाल अहमद, बड़कू पांडेय, अब्दुल लतीफ, शक्तिनाथ पांडेय, एजाज शाह, बबलू पाठक, सुरेश पाण्डेय, सुनील यादव, कमर अहमद, बिहारी यादव, सुशील तिवारी, अजय चतुर्वेदी, लवकुश निषाद, बीएन तिवारी, विजय गौंड, अंजुम हसन, अब्दुल अलीम, हजरत अली, रक्षाराम चौधरी, महेशदत्त पाण्डेय, सौरभ श्रीवास्तव, भीखा शाह, राम वृक्ष चतुर्वेदी, जमाल अहमद, रिंकू तिवारी, वसीउल्लाह, अभिषेक सिंह, प्रकाश यादव, समीदुल, जनार्दन पाठक, विजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।
