प्रसिद्ध धार्मिक धाम पीपलखुटा के महंत दयारामदास महाराज से भेंट कर भोला भण्डारा परिवार ने दिया आमंत्रण | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

प्रसिद्ध धार्मिक धाम पीपलखुटा के महंत दयारामदास महाराज से भेंट कर भोला भण्डारा परिवार ने दिया आमंत्रण | New India Times

थांदला विश्व प्रसिद्ध तीर्थ अमरनाथ यात्रा के दौरान भोले भक्तों की सेवा में चंदनवाड़ी प्लॉट नम्बर – 3 पर प्रतिवर्ष लगने वालें डूंगर मालवा के इकलौतें लंगर (भण्डारें) में गुजरात के दाहोद, गोधरा, मध्यप्रदेश के झाबुआ, थांदला, कल्याणपुरा, पेटलावद आदि क्षेत्रों से खाद्य सामग्री व धन राशी जुटाई जाती है जिसे ट्रक द्वारा लंगर स्थल पर ले जाया जाता है।

प्रसिद्ध धार्मिक धाम पीपलखुटा के महंत दयारामदास महाराज से भेंट कर भोला भण्डारा परिवार ने दिया आमंत्रण | New India Times

3 जुलाई से 19 अगस्त तक चलने वाली इस यात्रा के लिए अपने 23 वें विशाल भंडारें के लिए रसद से भरा ट्रक आगामी 22 जून रविवार को अंचल के वरिष्ठ संत पिपलखूटा महंत 1008 श्री दयरामदास महाराज सहित अन्य संतों के पावन सानिध्य में रवानगी को लेकर भोला भण्डारा परिवार के प्रमुख संचालक दाहोद के विक्की भैया, दुर्गश महाराज, हनुमान भक्त गुन्नु महाराज, रवि कुमार, मितुल परमार, निहाल शर्मा, श्याम ठाकुर, सुंदर गिरी, मुकेश गौस्वामी, झाबुआ के सञ्चालक प्रकाश राठौड़, मनोज वर्मा, थांदला संचालन पवन नाहर, श्रीमंत अरोड़ा, आत्माराम शर्मा, मनोज उपाध्याय, मनोहरदास चौहान, तुलसी मेहते, मनीष अहिरवार, प्रकाशचंद्र सोनी, सोहनसिंह परमार, मोहन चौहान, अमृतलाल चौहान, चिंटू बैरागी, समरथ महाराज आदि ने मुलाकात करते हुए उन्हें दाहोद आमंत्रित किया।

इस अवसर पर गुरुदेव ने आमंत्रण को स्वीकार कर सभी को आशीर्वचन देते हुए कहा कि भोला भण्डारा परिवार द्वारा भोलें भक्तों की भोजन पानी व द्रव्य के साथ आवास के रूप में जो सेवा कि जाती है वह अनुपम है इसमें सभी को सहयोग करना चाहिए व अमरनाथ यात्रा के दौरान लंगर पर जाकर अपनी सेवाएं भी देना चाहिए।

महाराजश्री ने विगत दिनों पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना के अदम्य शौर्य पराक्रम का गुणगान करते हुए सभी भोलें भक्तों को निर्भीक होकर यात्रा पर जाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर वहाँ उपस्थित भजन गायक जनक रामायणी आदि महंत व समाजसेवी चुन्नू शर्मा का सम्मान करते हुए उन्हें भी दाहोद में प्रमुख यजमान बनकर शामिल होने का न्यौता दिया जिसे सहर्ष स्वीकार करते हुए उन्होंनें भी प्रसन्नता के साथ आयोजन में शामिल होने की बात कही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version