शाहजहांपुर के एसपी राजेश द्विवेदी ने विश्व रक्तदान के अवसर पर किया रक्तदान | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर के एसपी राजेश द्विवेदी ने विश्व रक्तदान के अवसर पर किया रक्तदान | New India Times

यूपी के शाहजहांपुर में विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक  राजेश द्विवेदी ने जिला अस्पताल में किया रक्तदान, समाज को इस नेक कार्य के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हुए, जिन्होंने स्वेच्छा से रक्तदान किया। जिससे रक्तदान के महत्व को लेकर जागरूकता बढ़ी। पुलिस अधीक्षक ने अपने संदेश में रक्तदान के महत्व को रेखांकित किया और अपने संदेश में कहा कि रक्तदान एक महान सेवा है, जो जरूरतमंदों की जान बचाने में सहायक होती है। उन्होंने सभी स्वस्थ व्यक्तियों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। रक्तदान से जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है, यह समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण योगदान है। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर व अन्य पुलिस अधिकारी आदि रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version