नगर आयुक्त ने समस्याओं का किया निस्तारण | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

नगर आयुक्त ने समस्याओं का किया निस्तारण | New India Times

नागर आयुक्त डॉक्टर विपिन कुमार मिश्रा ने नगर निगम कार्यालय में जन सुनवाई दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। जन सुनवाई दिवस में नगर क्षेत्र से प्राप्त जन समस्याओं-शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना गया व जन-समस्याओं का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए  संबन्धित विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर जन-सामान्य की संतुष्टि, समदृष्टि को ध्यान में रखते हुए,  ससमय निस्तारण कराया जाए। जन-सुनवाई दिवस में 5  शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 02 समस्याओं का मौके पर निस्तारण कराया गया, शेष समस्याओं के निस्तारण के लिए संबन्धित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।

नगर आयुक्त ने कहां प्रत्येक मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में आयोजित होने वाले जन सुनवाई दिवस में सक्रिय प्रतिभाग कर नगर निगम शाहजहाँपुर द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं से सम्बन्धित समस्याओं को रख सकते है, जिनका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराया जायेगा। जन सुनवाई दिवस में अपर नगर आयुक्त एस0के0 सिंह, संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता,  मुख्य अभियंता निर्माण एस0के0 अम्बेडकर, महाप्रबंधक जल सौरभ श्रीवास्तव व अन्य अधिकारी आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version