सजेली रेलवे क्रॉसिंग के पास दर्दनाक सड़क हादसा, 9 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/06/VID-20250604-WA0061.mp4
New india Time’s

देर रात्रि में थान्दला झाबुआ मार्ग पर सजेली रेलवे क्रॉसिंग के पास खतरनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें 2 परिवारों के 9 लोगों की मौत हो गई जिसमें 4 बच्चे 3 महिला व 2 पुरुष की घटना स्थल पर मौत हो गई। इसमें एक महिला व एक बच्ची गम्भीर घायल है। प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक परिवार कल्याणपूरा के समीप भावपुरा ग्राम से विवाह समारोह से लोट रहे थे। तभी रास्ते में सजेली रेलवे क्रॉसिंग के समीप निर्माणाधीन पुल के पास ट्राला, ईको GJ 09 BL 5956 पर पलट गया।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/06/VID-20250604-WA0060.mp4

जिसमें ईको पूरी तरह ट्राले के नीचे दब गई‌। कई लोगों की दब कर मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृत शिवगढ़ महुड़ा तह. मेघनगर जिला झाबुआ के बताए जा रहे हैं। घटना की सुचना मिलते ही थान्दला व मेघनगर की पुलिस टीम व एम्बुलेंस मौके पर पहुंची व घायलों एवं मृतकों को सिविल अस्पताल थान्दला व मेघनगर पहुंचाया गया।

सजेली रेलवे क्रॉसिंग के पास दर्दनाक सड़क हादसा, 9 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत | New India Times

इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मृतक मुकेश पिता गोपाल खपेड़ उम्र 40 वर्ष, सावली पति मुकेश खपेड़ उम्र 35 वर्ष, विनोद पिता मुकेश खपेड़ उम्र 16 वर्ष, पायल पिता मुकेश खपेड़ उम्र 12 वर्ष,  मढ़ी पति भारू बमनिया उम्र 38 वर्ष, विजय भारू बामनीय उम्र 14 वर्ष, कांता पिता भारू बमनिया उम्र 14 वर्ष, रागिनी रामचंद्र बमनिया उम्र 9 वर्ष, अकली पति सोमला परमार उम्र 35 वर्ष की मौत हो गई।जबकि पायल सोमला परमार उम्र 19 वर्ष देवीगढ़, आशु पिता रामचंद्र बमनिया उम्र 5 वर्ष गम्भीर घायल हुए जिन्हें रेफर किया गया। मृतक सावली का शव मेघनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  पहुंचा जबकि अन्य मृतक के शव थान्दला सिविल हॉस्पिटल जे जाए गये। घटना की सुचना मिलते ही प्रशासन घटना स्थल पहच गया था ट्राला चालक फरार बताया जा रहा है।

सजेली रेलवे क्रॉसिंग के पास दर्दनाक सड़क हादसा, 9 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत | New India Times

जबकि पायल सोमला परमार उम्र 19 वर्ष देवीगढ़, आशु पिता रामचंद्र बमनिया उम्र 5 वर्ष गम्भीर घायल हुए जिन्हें रेफर किया गया। मृतक सावली का शव मेघनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  पहुंचा जबकि अन्य मृतक के शव थान्दला सिविल हॉस्पिटल जे जाए गये। घटना की सुचना मिलते ही प्रशासन घटना स्थल पहच गया था। ट्राला चालक फरार बताया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version