त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश के सागर जिले की जनपद पंचायत केसली में एक नया मामला देखने मिला है जहाँ पर एक छोटे काम करने वाले दलित वर्ग के एक ठेकेदार ने 4 वर्ष पहले जनपद पंचायत केसली में सीईओ बंगले पर बाउंड्री वॉल, पेवर ब्लॉक, क्यारी का कार्य किया था, जिस निर्माण कार्य क़ो किये हुए लगभग 4 वर्ष पूर्ण हो गए हैं लेकिन 4 वर्ष के बाद भी दलित ठेकेदार कामता शूर्यवंशी का पेमेंट अधिकारी द्वारा नहीं किया गया है। 4 वर्षो से वह जनपद पंचायत के चक्कर लगाते हुए घूम रहा है।

ठेकेदार ने बताया कि लगातार 4 वर्षों से अधिकारियों द्वारा आज-कल का समय दिया जाता है, ऐसे ही आज-कल कहते हुए 4 वर्ष पूरे हो गए लेकिन पेमेंट नहीं किया गया। उसने बताया कि मैं एक मजदूर गरीब आदमी हूं, जनपद कार्यालय के काम लिए जहां से हमने मैटेरियल लिया था उनको जवाब देना मुस्किल हो गया है। हर दिन कोई न कोई दुकानदार मेरे घर आता है लेकिन पेमेंट न होने की वजह से मैं उनको ना पेमेंट दे पा रहा हूँ न ही कोई जवाब दे पाता हूँ। पेमेंट की समस्या से परेशान होकर मैंने 1 साल पहले भी जनपद पंचायत केसली कार्यालय के सामने धरना देकर अनशन पर बैठा था लेकिन उस समय भी मुझे सिर्फ आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। इससे मैं मानसिक रूप से प्रताड़ित हो गया हूं। अतः मुख्यमंत्री, कलेक्टर से निवेदन है कि मेरा पेमेंट जल्द से जल्द किया जाए नहीं तो मजबूरन होकर मुझे आत्महत्या करनी पड़ेगी जिसकी सभी जिम्मेदारी जनपद पंचायत केसली अधिकारी कु होगी।
