एसपी बुरहानपुर के कुशल मार्गदर्शन में ऑपरेशन मुस्कान के तहत बुरहानपुर पुलिस ने एक माह में 16 गुमशुदा अपहृत बच्चियों को खोजकर परिवार से मिलाया | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

एसपी बुरहानपुर के कुशल मार्गदर्शन में ऑपरेशन मुस्कान के तहत बुरहानपुर पुलिस ने एक माह में 16 गुमशुदा अपहृत बच्चियों को खोजकर परिवार से मिलाया | New India Times

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार, पुलिस महानिरीक्षक, ग्रामीण ज़ोन, इंदौर श्री अनुराग के निर्देशन एवं निमाड़ रेंज (खरगोन) के डीआईजी श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के नेतृत्व में ऑपरेशन मुस्कान अभियान जिले भर में संचालित किया गया। विशेष पुलिस टीमों द्वारा उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत अन्य राज्यों व जिलों में गहन खोजबीन कर 16 गुमशुदा/अपहृत बालक एवं बालिकाओं को दस्तयाब किया गया। पुलिस द्वारा दस्तयाब किए गए बालक/बालिकाओं को उनके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया। थाना स्तर पर बच्चों की दस्तयाबी निम्न अनुसार रही।

एसपी बुरहानपुर के कुशल मार्गदर्शन में ऑपरेशन मुस्कान के तहत बुरहानपुर पुलिस ने एक माह में 16 गुमशुदा अपहृत बच्चियों को खोजकर परिवार से मिलाया | New India Times

थाना कोतवाली से 01, थाना शिकारपुर से 01, थाना लालबाग से 02, थाना नेपानगर से 04, थाना खकनार से 03 ,थाना शाहपुर से 03, थाना निंबोल से 02, जिसमें कुल 16 गुमशुदा/अपहृत बालक एवं बालिकाओं को दस्तयाब किया गया।

अभियान की प्रमुख विशेषताएं

पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशानुसार जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों को गुमशुदा एवं अपहृत बच्चों की शीघ्र दस्तयाब हेतु विशेष निर्देश दिए गए। पुलिस टीमों ने अन्य राज्यों और जिलों में जाकर बच्चों को सुरक्षित रूप से खोजकर उनके परिवारों से मिलवाने में सफलता प्राप्त की।

इस अभियान के तहत बच्चों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने और उनके पुनर्वास में भी सहायता की जा रही है। साइबर सेल बुरहानपुर की तकनीकी सहायता इस अभियान में निर्णायक सिद्ध हुई। साइबर टीम द्वारा आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर महत्वपूर्ण सुराग जुटाए गए, जिससे खोज की प्रक्रिया अधिक तेज़ और प्रभावशाली बन सकी।

समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश

बुरहानपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत की गई इस प्रभावी कार्रवाई से कई परिवारों को उनके बिछड़े हुए बच्चे वापस मिले हैं, जिससे समाज में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। बुरहानपुर पुलिस भविष्य में भी ऐसे संवेदनशील अभियानों को जारी रखेगी, ताकि जिले में हर बच्चा सुरक्षित रह सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version