रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

आदिवासी बाहुल्य जिले के थान्दला क्षेत्र के सेवानिवृत शिक्षक के बेटे का मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा में हुआ चयन। सहायक प्रोफेसर विषय अँग्रेजी के लिए जोसफ पिता नरसिंग मावी निवासी ग्राम सेमलिया, चेनपूरी तहसील थान्दला जिला झाबुआ मध्य प्रदेश का निवासी होकर प्रारंभिक शिक्षा छोटी थामनी, कक्षा 3 री से कक्षा 10 वीं तक क्षेत्र की प्रसिद्ध मिशन स्कूल झाबुआ में कक्षा 11 वीं व कक्षा 12 वीं राजेश्वर विघालय महू, बीए अँग्रेजी साहित्य लोयोला काँलेज चैन्नई तमिलनाडू तथा एम ए अँग्रेजी साहित्य अटल बिहारी वाजपेई शासकीय कला एवं वाणिज्य महा विघालय इन्दौर तथा एमफील डीएवीवी इन्दौर व वर्तमान शासकीय माँडल उच्च माध्यमिक विघालय गुजरपाडा मे वर्ग शिक्षक के पद पर कार्यरत है।

अंग्रेजी के प्रोफेसर के परिवार में तीन भाई व एक बहन है सबसे बड़े यही हैं। इस उपलब्धी पर परिजनों एवं पिता नरसिंग मावी व माता श्रीमती बेनू मावी व सर्वगीय बिशप बसिल भूरिया मामाजी शिक्षकगण जिन्होंने मेरा मार्ग दर्शन किया। सभी परिजनों का मैं आभारी हूँ जिन्होंने प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से मेरा समर्थन किया सभी को धन्यवाद देता हूं और ईश्वर का भी बहुत बहुत आभारी हूँ।
