आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

7 जून को मुल्क भर में ईद उल अजहा का त्यौहार मनाया जायेगा ईद की तैयारियों को लेकर मुल्क भर में पुलिस प्रशासन की तरफ से पीस मीटिंग जगह-जगह आयोजित की जा रही है तो वही आज मुरादाबाद जिला कलेक्टर पर AIMIM पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी के नाम एक मेमोरेंडम देकर माँग की है ईद उल अज़हा के मौके पर हर गांव और शहर में साफ सफाई बिजली पानी की व्यवस्था दुरुस्त रहनी चाहिए। AIMIM पार्टी के मुरादाबाद महानगर अध्यक्ष वकी रसीद ऐडवोकेट ने मीडिया से बात करते हुए कहा इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन एक राजनैतिक पार्टी है और हम माँग करते है कि आगामी दिनांक सात जून को ईदुल अज़हा का त्यौहार मनाया जाना है।
इस पर्व को मनाने के लिए कुरबानी के जानवरो को लेने व ले जाने के लिए किसी भी प्रकार से असामाजिक तत्वों द्वारा कोई व्यवधान न डाला जाये इसके लिए प्रदेश स्तर पर पूर्ण व्यवस्था की जाये। ईदुल अज़हा के त्यौहार के मद्देनज़र रखते हुए सड़को को गड्डा मुक्त किया जाये एवं साथ ही नालियों, गलियों व सड़को कि सफाई एवं पेयजल कि बेहतर व्यवस्था कि जाये। असामाजिक तत्वों द्वारा प्रदेश कि शांति व्यवस्था व सामाजिक सद्भाव के साथ खिलवाड़ का मौका न दिया जाये और उनसे सख्ती से निपटा जाये ताकि ईदुल अज़हा का पर्व सामाजिक सद्भाव व भाईचारे के साथ मनाये जा सके।
आने वाले दिनों में पड़ने वाली अत्यधिक गर्मी के को ध्यान में रखते हुए विधुत सप्लाई निर्बाध रूप से चालू रहे एवं बेहतर विद्युत व्यवस्था एवं पथ प्रकाश की व्यवस्था बेहतर किया जाना अंति आवश्यक है। बीते दिनोंअलीगढ़ में हुई चार निर्दोष मीट व्यापारियों की लिंचिंग में दोषीयो के विरुद्ध NSA की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए एवं उनके घरो को बुलडोज़र चलाकर मटियामेट किया जाए जिससे ऐसे आतंकियों को सबक मिल सके।
