मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय एवं दिव्यागंजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिन शनिवार को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के युवाओं के मध्य नशा मुक्त भारत पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित रही। इस दौरान जन-जागरूकता रैली भी निकाली गई। जागरूकता रैली संजय नगर से प्रारंभ होकर नेहरू नगर से होते हुए शिकारपुरा छात्रावास पर संपन्न हुई।
इस अवसर पर उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यागंजन सशक्तिकरण विभाग ने बताया कि, युवाओं में नशा का बढ़ता प्रचलन एक गम्भीर विषय है। इसलिए युवाओं एवं छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन के लिए विद्यालयों, छात्रावासों, ग्रामीण साप्ताहिक बाज़ारों में भी लोगों तक नशा से होने वाली बीमारी व वैज्ञानिक चेतावनी आधारित पेम्पलेट से अवगत किया जा रहा है।
प्रतियोगिता के विजेताओं में प्रथम-रविन्द्र सयमल मोरे, द्वितीय-कृष्णा सखाराम, तृतीय-कलसिंग वास्कले, चतुर्थ- आदित्य दिपक सुर्वे को प्रमाण पत्र पुरस्कार देकर सम्मानित किया। ग्रीष्मकालीन खेल के खिलाड़ी-विशाल खरते, समर्थ नायक, हर्षल महाजन को भी प्रमाण पत्र व मेडल से सम्मानित किया गया। उपसंचालक श्री दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त समन्वय से जिला नेत्र चिकित्सालय, आयुर्वेद कॉलेज में भी कार्यक्रम आयोजित कर नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया गया।
