अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:
माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश भोपाल ने सत्र 2024-25 की हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी द्वितीय परीक्षा के लिये पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की तिथि में वृद्धि की है।
हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा में केवल अनुत्तीर्ण विषयों की द्वितीय परीक्षा के लिये 08 जून 2025 की रात्रि 12 बजे तक ऑनलाईन आवेदन किये जा सकेंगे।
ऑनलाइन परीक्षा आवेदन भरने लिये जारी किये गए शेष निर्देश यथावत लागू रहेंगे।
माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल द्वितीय परीक्षा आवेदन के लिए बढ़ाई गई तिथि
