एम्स के 410 सुरक्षा कर्मियों की सेवा समाप्त कर नये कर्मचारियों की भर्ती से पूर्व कर्मचारियों की रोजी रोटी पर खतरा | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/05/VID-20250529-WA0075.mp4
New india Time’s

राज्य कर्मचारी संघ परिषद की बैठक न्यू कैंप कार्यालय रामलीला मैदान वर्ल्ड घाट पर लंच ऑवर में संपन्न हुई।कार्यक्रम की अध्यक्षता रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने किया संचालन मंत्री मदन मुरली शुक्ला  ने किया । रूपेश कुमार श्रीवास्तव , मदन  मुरली शुक्ला गोविंद जी ने कहा यह बड़े दुर्भाग्य का विषय है एम्स के 410 सुरक्षा कर्मियों की जो लगभग 6 वर्षों से करोना काल से ही कार्यरत है इन्हें हटाया जाना न्याय संगत नहीं है अतः सहानभूत पूर्वक विचार कर इनकी रोजी-रोटी वापस दिलाने की कृपा करें जिससे उनके घर के चूल्हे जल सके बच्चों की पढ़ाई चल सके और परिवार जी सके सुरक्षा कर्मी वर्तमान में सदमे में है आर्थिक रूप से चिंतित है अतः तत्काल माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जी मुख्यमंत्री जी कृपया सहानभूत पूर्वक विचार करते हुए इनकी रोजी-रोटी वापस दिलाने की कृपा करें।

रामराज की सरकार में बहुत उम्मीद है की 410 सुरक्षाकर्मियों जो एम्स में कार्यरत हैं उनकी रोजी-रोटी बढ़ाने की गुहार केंद्र एवं राज सरकार से विन्रम अनुरोध के साथ किया जा रहा है। सरकार के ध्यान आकर्षण हेतु बैठक उपरांत अल्प समय में प्रदर्शन कर पदाधिकारी ने सरकार से गुहार लगाया की एम्स कर्मियों की रोजी-रोटी को तत्काल बहाल करावे जिससे उनका परिवार जी सके कर्मचारियों का जीवन चल सके बच्चों की पढ़ाई बिना रुके चलता रहे।

इसके अतिरिक्त रूपेश कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष राज कर्मचारी स्वयं परिषद ने कहा कि मैं अपना इलाज कराने दिल्ली जा रहा हूँ इसी क्रम में मैं भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर जाकर गुहार भी लगाऊंँगा की 410 सुरक्षा कर्मी जो एम्स गोरखपुर में कार्यरत है यह 6 वर्षों से करोना कल से ही निमित्त अच्छी सेवा दे रहे हैं पर इन्हें 31 मई को हटाया जा रहा है उनके स्थान पर सूत्रों द्वारा पता  चला कि किसी दूसरे की नियुक्ति हो रही है यह गलत है जब पहले से ही 6 वर्ष निरंतर से कार्यरत है वह भी करोना काल से अतः उन्हें हटाया न जाए बैठक में गोविंद जी श्रीवास्तव, पंडित अशोक पांडे , राजेश सिंह, बंटी श्रीवास्तव, इजहार अली, कनिष्क गुप्ता, राजेश मिश्रा रामधनी पासवान, अनूप कुमार श्रीवास्त, अनिल द्विवेदी सहित बहुत से कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version