आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:
जनपद मुरादाबाद के सिविल लाइंस के अम्बेडकर पार्क से भारतीय अटल स्वंयसेवी संगठन के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार दिवाकर के नेतृत्व में संगठन से जुड़े कार्यकर्ता एवम पदाधिकारियों ने एकत्र होकर ऑपरेशन सिंदूर के सफल होने पर तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा सिविल लाइंस के अम्बेडकर पार्क से होते हुए पीएसी तिराहा अब्दुल्ला चौराहा हरथला होते हुए राम चोक पर समापन हुआ।

ज़िला अध्यक्ष मुकेश कुमार दिवाकर ने तिरंगा यात्रा के दौरान बताया कि पहलगाम में जो पर्यटकों की पाकिस्तानी आतंकवाद द्वारा निर्मम हत्या की गई थी जिसके बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तानी आतंकवाद के खात्मे के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया ओर पाकिस्तान के अंदर घुसकर पाकिस्तानी आतंकवाद का खात्मा किया और ऑपरेशन सिंदूर पूरी तरहां से सफल रहा इसी कड़ी में आज भारतीय अटल स्वयंसेवी संगठन द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के सफल होने पर तिरंगा यात्रा निकाली है। ऑपरेशन सिंदूर का सफल होना हमारे देश के लिए गौरव की बात है।
यात्रा में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष मुकेश दिवाकर जिला अध्यक्ष मोहम्मद दिलशाद अल्पसंख्याक मोर्चा जिला अध्यक्ष नीतू सिंह महिला मोर्चा सहित पार्टी के जिला मंत्री अरविंद कुमार डॉ. राजपाल जिला मंत्री मीडिया प्रभारी अंकित पाल जिलाउपाध्यक्ष नवीन जिलाउपाध्यक्ष बंटी जिलामंत्री सदानंद जिलामंत्री सोमपाल सोशल मीडिया प्रभारी मनोज जिला महामंत्री नूर हसन अल्पसंख्याक मोर्चा जिला उपाध्याय डॉक्टर तसलीम अल्वी अल्पसंख्याक मोर्चा जिला महामंन्त्री सुलेमान चौधरी आदि मौजुद रहे।
